एक्सप्लोरर

फास्टैग के ये हैं पांच सबसे जरूरी नियम, नहीं मानने पर ब्लैकलिस्ट हो सकते हैं आप

Fastag Rules: फास्टैग को लेकर अब भारत में पांच जरूरी नियम हैं. जिनका पालन सभी को करना होता है. अगर कोई इन नियमों को फाॅलो नहीं करता तो फिर उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता हैं.

Fastag Rules: साल 2014 में भारत में इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम यानी फास्टैग की सुविधा शुरू हो गई थी. तब फास्टैग भारत में कुछ ही जगह इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन धीमे-धीमे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पूरे भारत में अनिवार्य कर दिया गया. 

अब सभी को टोल प्लाजाओं पर टोल टैक्स चुकाने के लिए फास्टैग का इस्तेमाल करना पड़ता है. फास्टैग को लेकर अब भारत में पांच जरूरी नियम हैं. जिनका पालन सभी को करना होता है. अगर कोई इन नियमों को फाॅलो नहीं करता तो फिर उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं इन पांच नियमों के बारे में. 

पांच साल पुराना फास्टैग बदलना होगा

फास्टैग के लिए तय किए गए नियमों के मुताबिक अगर आपका फास्टैग 5 साल पुराना हो चुका है. तो फिर आपको वह फास्टैग बदलना होगा. और उसके बदले आपको एक नया फास्ट्रेक लेना होगा. इसके लिए आपको केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा. यानी जिस बैंक से आपका फास्ट ट्रैक कनेक्ट है उसके पोर्टल पर आपके लॉगिन करना होगा. 

उसके बाद वहां आपको गाड़ी की आरसी अपलोड करनी होगी गाड़ी के सामने से और साइड की ओर से फोटो अपलोड करने होंगे तो साथ ही अपना आईडी कार्ड भी अपलोड करना होगा. इसके बाद आपको तय की गई फीस चुकानी होगी. इसके बाद आपको नया फास्टैग जारी कर दिया जाएगा 

विंडशील्ड पर ही लगाना होगा फास्टैग

सामान्य तौर पर लोग फास्टैग को गाड़ी पर कहीं भी चिपका लेते हैं. तो बहुत से लोग उसे चिपकाते ही नहीं है.   लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं. तो फिर आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है. क्योंकि नए नियमों के मुताबिक आपको विंडशील्ड पर ही फास्टैग चिपकाना ही है. क्योंकि अगर आपने अगर विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं चिपकाया तो फिर आपको डबल टोल टैक्स देना पड़ सकता है. 

तीन साल बाद होगी दोबारा KYC

फास्टैग के नियमों के मुताबिक अगर आपका फास्टैग 3 साल पुराना हो चुका है.  तो फिर आपको उसकी री-केवाईसी करवानी पड़ती है. यानी आपको दोबारा से केवाईसी करवानी पड़ती है. प्रोसेस वही है जो आपका 5 साल बाद फास्टैग बदलवाने के लिए करनी पड़ेगी. इसके लिए अब पास 31 अक्टूबर 2024 तक का समय है. इसके बाद भी अगर आपने री-केवाईसी कंप्लीट नहीं की तो फिर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएगा. 

नई गाड़ी के लिए 90 दिन का समय

अगर आपने नई कार ली है तो फिर आपको नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन 90 दिनों का समय दिया जाता है. यानी इस अवधि के बीच ही आपको उस नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर अपलोड करना होगा. यानी कि उसमें आपको नई गाड़ी की डिटेल्स दर्ज करनी होगी. इसके लिए 90 दिन का समय दिया जाता है. इसके बाद भी अगर प्रोसेस कंप्लीट नहीं होती तो आपको 30 दिन का एक्सट्रा मिलता है. 

मोबाइल नंबर लिंक जरूरी 

फास्टैग के बारे में एक जरूरी बात यह कि आपको उसके साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक भी करवाना होगा. जब आप फास्टैग लेते हैं तो आपका नंबर लिंक होता है. लेकिन कई बार लोग नंबर बदल लेते हैं या फिर नंबर बंद हो जाता है. अगर ऐसा होता है तो फिर आपको पोर्टल से दोबारा नंबर लिंक करना होता है. 

यह भी पढ़ें: लंबी दूरी की यात्रा के लिए आ रही है वंदे स्लीपर ट्रेन, जानें किस तरह की होंगी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget AC for Summers: गर्मी में कूलिंग की टेंशन खत्म, स्प्लिट एसी या विंडो, कौन है आपके बजट में फिट?
गर्मी में कूलिंग की टेंशन खत्म, स्प्लिट एसी या विंडो, कौन है आपके बजट में फिट?
DA Hike Salary: महंगाई भत्ता तो बढ़ गया, अब कितनी बढ़कर आएगी आपकी सैलरी? ये रहा गणित
DA Hike Salary: महंगाई भत्ता तो बढ़ गया, अब कितनी बढ़कर आएगी आपकी सैलरी? ये रहा गणित
Shopping Tips: किस वक्त सस्ता मिलता है सामान, ऑनलाइन शॉपिंग की ये टिप्स नहीं जानते होंगे आप
Shopping Tips: किस वक्त सस्ता मिलता है सामान, ऑनलाइन शॉपिंग की ये टिप्स नहीं जानते होंगे आप
LPG के बाद अब एक और झटका, 1 मई से महंगा हुआ बिजली बिल, जानें प्रति यूनिट कितनी बढ़ी दरें
LPG के बाद अब एक और झटका, 1 मई से महंगा हुआ बिजली बिल, जानें प्रति यूनिट कितनी बढ़ी दरें

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget