एक्सप्लोरर

खाते में नहीं पहुंचा महतारी वंदन योजना का पैसा? जानें कहां और कैसे करनी होगी शिकायत

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की छठवीं किस्त कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की थी. अगर आपके खाते में नहीं आए हैं योजना की किस्त के पैसे. तो इस तरह यहां कर सकते हैं शिकायत. 

Mahtari Vandana Yojana: जिस तरह केंद्र सरकार नागरिकों के लिए योजनाएं लेकर आती है. उन्हें लाभ पहुंचाती है. उसी तरह अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी अपने राज्य के नागरिकों के लिए अलग-अलग योजनाएं लेकर आती हैं. सरकार की यह योजनाएं खास तौर पर जरूरतमंदों और गरीबों तबकों से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए होती है. तो वहीं कई योजनाएं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए खास तौर पर महिलाओं के लिए लाई जाती हैं.

इसी साल छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी. राज्य की तकरीबन 70 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की अब तक 6 किस्तें जारी हो चुकी हैं. छठवीं किस्त कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की थी. अगर आपके खाते में नहीं आए हैं योजना की किस्त के पैसे. तो इस तरह यहां कर सकते हैं शिकायत. 

इस तरह करें शिकायत

अगर किसी महिला को महतारी वंदन योजना की किस्त के पैसे नहीं मिले हैं. तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही ऑनलाइन इस बारे में शिकायत दर्ज करवा सकतीं हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ऑप्शन 'शिकायत करें' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर पहुंचने के बाद आपके सामने कई ऑप्शन होंगे. 

जिनमें लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको नीचे सबमिट का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां आप अपनी शिकायत के बारे में पूरी तरह से जानकारी दे पाएंगे. आपको अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताना होगा.  इस तरह आप अपनी शिकायत दर्ज करवा पाएंगे. आपकी शिकायत पर सरकार द्वारा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और आपको सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी. 

ऑफलाइन भी करवा सकते हैं शिकायत 

महतारी वंदन योजना की किस्त के बारे में अगर आप ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पा रहे हैं. तो आप योजना से जुड़ी हेल्प डेस्क पर कॉल करके भी अपनी शिकायत करवा सकते हैं. इसके लिए आपको हेल्प डेस्क नं : +91-771-2234192 पर काॅल करना होगा. तो इसके साथ ही आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाकर के भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. और किस्त के बारे में वहां से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: अब इस रूट पर भी शुरू हो गई है वंदे भारत ट्रेन, लोगों का इंतजार हुआ खत्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके खाते में अब तक नहीं आए महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये, जानें क्यों हुआ ऐसा?
आपके खाते में अब तक नहीं आए महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये, जानें क्यों हुआ ऐसा?
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget