एक्सप्लोरर

क्या मौसम की मार से बचाव के लिए भी लगाई जा सकती है धारा 144, इसमें कैसे नियम होते हैं लागू?

गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं. मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, गुजरात समेत कई क्षेत्रों में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में महाराष्ट्र के अकोला में धारा 144 लागू कर दी गई है.

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी मिली है, कि 29 मई 2024 तक दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी जारी रहेगी. इस दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी का असर देखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में गर्मी की वजह से लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं.

अकोला में धारा 144 लागू

पिछले दिनों महाराष्ट्र का अकोला जिला राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है. यही नहीं अभी भी आलम ऐसे हैं, कि लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं. अकोला जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है. भारतीय मौसम विभाग ने अकोला में लू की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते जिलाधिकारी ने 31 मई तक सीआरपीसी (CRPC) की धारा 144 लागू कर दी है. यह धारा 25 मई 2024 यानी शनिवार से लागू हुई है.

श्रमिकों के लिए पर्याप्त व्यवस्था

बता दें कि अकोला के जिलाधिकारी ने काम करने वाले श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश भी जारी किए हैं. इसके अलावा जिलाधिकारी ने निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में भी बदलाव करने को लेकर निर्देश जारी किया है. उन्होंने दोपहर के वक्त बच्चों के संचालन पर रोक लगा दी है. महाराष्ट्र के अकोला जिले में लोगों का हाल गर्मी की वजह से काफी बदतर होते जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक अब महाराष्ट्र के लोगों को जून के महीने में गर्मी से राहत मिल सकती है. अकोला में आने वाले दिनों में लू को लेकर चेतावनी जारी कर दी है, जिसके चलते लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है. खासकर बुजुर्ग और बच्चों को दोपहर के वक्त निकालने से बचने के लिए कहा गया है.

अकोला में लू की चेतावनी

जून के महीने में आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना बताई जा रही है, तब तक के लिए अकोला के लोगों को कम से कम एक हफ्ते तक गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. इसके अलावा राजस्थान में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान में जल संकट को देखते हुए कई शहरों में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की भी शुरुआत की गई है.

मैदानी इलाकों में भी गर्मी

राजस्थान और महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर के जम्मू और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब होती जा रही है.

यह भी पढ़ें-  Train Cancelled: सफर पर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, भारतीय रेलवे ने रद्द की हैं ये ट्रेनें और इन ट्रेनों में किया है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जर, जूते और लैपटॉप, ट्रेन में सबसे ज्यादा क्या भूलते हैं लोग? RPF ने बताया
चार्जर, जूते और लैपटॉप, ट्रेन में सबसे ज्यादा क्या भूलते हैं लोग? RPF ने बताया
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
कार 80 और ट्रक 60 kmph से ज्यादा नहीं, यूपी के एक्सप्रेसवे पर घटी स्पीड लिमिट
कार 80 और ट्रक 60 kmph से ज्यादा नहीं, यूपी के एक्सप्रेसवे पर घटी स्पीड लिमिट
रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ज्यादा पेंशन, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ज्यादा पेंशन, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget