एक्सप्लोरर

Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

LPG e-KYC: यदि आपके घर पीएनजी कनेक्शन नहीं है और आज एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत ही e-KYC करवा लें, नहीं तो आपका कनेक्शन कट भी सकता है.

LPG News: क्या आपके घर PNG कनेकशन नहीं है और आप LPG का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है. क्योंकि अगर ये एक काम आपने अब तक नहीं करवाया तो मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन क्या है ये जरूरी काम? आइये बताते हैं.

कौन सा जरूरी है है निपटाना?
दरअसल देशभर में LPG ग्राहकों के लिए e-KYC कराना बेहद जरूरी बताया गया है. कंज्यूमर चाहे इंडेन गैस इस्तेमाल कर रहा हो, या भारत गैस या फिर HP का गैस सिलेंडर ही क्यों ना इस्तेमाल कर रहा हो, उसके लिए ग्राहकों को अपनी पहचान की ऑनलाइन पुष्टि करनी होगी. जो e-KYC के जरिए ही हो पाएगी. e-KYC की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 है, यानी कि आपके पास महज एक ही दिन बाकी है.

ये भी पढ़ें: टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच

घर बैठे करें e-KYC
ये काम वैसे तो इतना मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि इसके लिए गैस एजेंसी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि इसे घर बैठे मोबाइल से भी किया जा सकता है. इसके लिए आपको उस एप की जरूरत होगी जिसका आप गैस कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं. जैसे:

  • जिनके पास इंडेन का गैस कनेक्शन है वो लोग IndianOil ONE एप के जरिए e-KYC कर सकते हैं.
  • जिनके पास भारत गैस का कनेक्शन है वो लोग Hello BPCL एप के जरिए e-KYC कर सकते हैं.
  • तो वहीं जिनके पास HP गैस का कनेक्शन है वो लोग HP Pay के जरिए e-KYC खुद से कर सकते हैं.

आइये बताते हैं इन तीनों कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले यूजर मोबाइल से e-KYC कैसे कर सकते हैं. यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:

इंडेन गैस के कस्टमर्स ऐसे करें घर बैठे e-KYC

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में IndianOil ONE एप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्टर करें.
  • यदि जरूरत पड़ती है तो अपनी LPG ID लिंक करें.
  • इसके बाद e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन चुनकर इसे सत्यापित करें.
  • इसके बाद आधार FaceRD एप खोलें, यहां बताए गए तरीके से अपना फेस स्केन करें.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का कंफर्मेशन देखें.

भारत गैस के कस्टमर्स ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Hello BPCL एप खोलें, यदि ना हो तो डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. आपके पास एरृक OTP आएगा इससे मोबाइल नंबर वेरिफाई करें.
  • इसके बाद अपना भारत गैस कनेक्शन चुनें.
  • इसके बाद एप पर ही e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर जाएं.
  • आधार को वेरिफिकेशन करें, यदि जरूरत पड़े तो आधार FaceRD से फेस वेरिफिकेशन करें.
  • प्रक्रिया पूरी करके कंफर्मेशन चेक करें.

ये भी पढ़ें: क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो

HP गैस के कस्टमर्स ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले अपने स्माटफोन में HP Pay एप खोलें, यदि ना हो तो डाउनलोड करें.
  • इसके बाद LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • अब एप में अपना HP गैस कनेक्शन चुनें.
  • e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को चुनें, इसके बाद आधार वेरिफिकेशन की करें.
  • यदि जरूरत पड़े तो आधार FaceRD के जरिए फेस स्केन पूरा करें. इसके बाद सबमिट कर दें.

e-KYC नहीं किया तो क्या होगा?
यदि 23 अगस्त तक e-KYC नहीं किया तो इसका मतलब ये नहीं है कि LPG कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा. हालांकि e-KYC पेंडिंग रहने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से सस्पेंड हो सकता है और वेरिफिकेशन पूरा होने तक घरेलू दर पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
राशन कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज! यूपी सरकार ने बनाया प्लान
राशन कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज! यूपी सरकार ने बनाया प्लान
1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget