एक्सप्लोरर

टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच

Auto Upgradation: अगर आपने ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक की है, लेकिन चार्ट बनने के बाद पता चलता है कि आपकी टिकट अपग्रेड कर दी गई है तो क्या अब ज्यादा किराया देना होगा?

IRCTC Ticket Upgrade: अगर आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं तो अपने बजट और सुविधा को देखते हुए कोच चुनते होंगे, जिसके बाद टिकट कन्फर्म होने पर आपको उसी कोच में सीट उपलब्ध कराई जाती है. सफर के दौरान पता चलता है कि टिकट का क्लास या कोच बदल गया है तो कई लोगों को इसके पीछे के कारण के बारे में हो सकता है कि जानकारी न हो कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? लेकिन ये टिकट बुकिंग के दौरान की गई एक खास सेंटिग है.

कैसे बदल जाता है कोच?

दरअसल, टिकट की क्लास अपने आप ही नहीं बदलती है, बल्कि भारतीय रेलवे की ऑटो-अपग्रेडेशन सुविधा के तहत ऊंचे श्रेणी में बदली जाती है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठेगा कि अगर टिकट को अपग्रेड किया जाता है तो क्या यात्री को इसके एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ेंगे? तो ऐसा नहीं है.

अगर आपको ऊंची श्रेणी में टिकट मिलता है तो उसके लिए अलग से ज्यादा पैसे नहीं देना होते हैं. मानलीजिए, अगर आपने स्लीपर कोच में टिकट बुक किया है तो आपको 3AC में सीट दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए आपको एक्स्ट्रा किराए के पैसे नहीं देने होंगे.

क्या रेलवे खुद करता है अपग्रेड?

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपने टिकट बुक कर दी है और अब रेलवे अपने आप ही आपकी टिकट को अपग्रेड कर देगा तो ऐसा नहीं होता है. इसके लिए आपको टिकट बुक करते समय Consider for Auto Upgradation का ऑप्शन चुनना होता है. इसके बाद ही अगर ऊपर की क्लास में सीट खाली है और रेलवे नियमों के तहत आप पात्र हैं तो आपका टिकट अपग्रेड किया जा सकता है.  

क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?

टिकट नीचे क्लास में सिफ्ट हो सकता है?

ऑटो-अपग्रेडेशन का मतलब है कि अगर टिकट बुक करते समय आपने ये विकल्प चुना है और रेलवे नियमों के तहत पात्र हैं तो आपका टिकट नीचे की क्लास में नहीं, बल्कि ऊपर की क्लास में जाता है. सामान्य तौर पर रेलवे अपने टिकट को अपनी मर्जी से नीचे के क्लास में डाउनग्रेड नहीं करता है. लेकिन अगर ट्रेन का कोई कोच रद्द कर दिया जाता है या दूसरी कोई समस्या रहती है तो ऐसे में रेलवे यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्था करता है. अगर आपकी बुक की गई क्लास किसी कारण उपलब्ध नहीं है तो रेलवे स्थिति को देखते हुए दूसरी व्यवस्था कर सकता है.

राशन कार्ड साथ नहीं है फिर भी मिलेगा अनाज, जानें क्या है नियम

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget