एक्सप्लोरर

DBC गैस कनेक्शन है तो 25 दिन बाद बुक नहीं होगा LPG सिलेंडर, अब करना होगा इतना इंतजार

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच का अंतर अब 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया है. यानी अगर आपके घर आज सिलेंडर डिलीवर हुआ है तो अगली बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा.

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर लगातार भारत में देखने को मिल रहा है. भारत के कई शहरों में ग्राहकों को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Crisis) को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एलपीजी (LPG GAs Cylinder) की दिक्कतों के बीच गैस कंपनियां बार-बार एलपीजी (LPG GAS Booking) से जुड़े नियमों में बदलाव भी कर रही हैं. अब एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और सप्लाई पर दबाव के बीच गैस कंपनियों ने बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है.

नए नियमों के लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा. कंपनियों का कहना है कि यह फैसला गैस वितरण को संतुलित करने और सभी तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने के लिए लिया गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपके पास डीबीसी कनेक्शन है सिलेंडर बुकिंग का नया नियम क्या है और इसके लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-कितने रुपये में आता है सोलर AC, यह नॉर्मल एसी से महंगा होता है या सस्ता?

डीबीसी कनेक्शन वालों को बुकिंग के लिए करना पड़ेगा इंतजार

नए नियमों के अनुसार, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच का अंतर अब 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है. यानी अगर आपके घर आज सिलेंडर डिलीवर हुआ है तो अगली बुकिंग के लिए कम से कम 35 दिन का इंतजार करना होगा. यह नियम उन उपभोक्ताओं के लिए है जो एक कनेक्शन पर दो सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, यानी जिनके पास DBC कनेक्शन है. यह समय सीमा पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी. 

अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम

गैस कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी के उपभोक्ताओं के लिए अलग समय सीमा तय की है. गैस कंपनियों के अनुसार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा. वहीं सिंगल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता 25 दिन बाद बुकिंग कर सकेंगे. 

ओटीपी और ई-केवाईसी भी हुआ जरूरी

नई व्यवस्था के तहत तब गैस सिलेंडर के डिलीवरी के समय ओटीपी बताना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा ई-केवाईसी पूरा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग रद्द भी की जा सकती है. इसका उद्देश्य फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और सही उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचना है. इसके अलावा सरकार की ओर से एक वित्तीय वर्ष में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाते हैं. अगर कोई उपभोक्ता इस सीमा को पार करता है तो उसे एक्स्ट्रा सिलेंडर के लिए गैस कंपनी के ऐप या पोर्टल पर जानकारी देनी होगी. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मेहमानों का आना-जाना या किसी आयोजन से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी.

 

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

DBC गैस कनेक्शन है तो 25 दिन बाद बुक नहीं होगा LPG सिलेंडर, अब करना होगा इतना इंतजार
DBC गैस कनेक्शन है तो 25 दिन बाद बुक नहीं होगा LPG सिलेंडर, अब करना होगा इतना इंतजार
रेलवे काउंटर से खरीदा है टिकट तो कहां करा सकते हैं कैंसल, नए नियम में यह कितना आसान?
रेलवे काउंटर से खरीदा है टिकट तो कहां करा सकते हैं कैंसल, नए नियम में यह कितना आसान?
LPG Booking New Rules: 25, 35 और 45... कौन कर पाएगा कितने दिन बाद सिलेंडर बुक, टेंशन बढ़ाएगा सरकार का नया नियम
LPG Booking New Rules: 25, 35 और 45... कौन कर पाएगा कितने दिन बाद सिलेंडर बुक, टेंशन बढ़ाएगा सरकार का नया नियम
कितने रुपये में आता है सोलर AC, यह नॉर्मल एसी से महंगा होता है या सस्ता?
कितने रुपये में आता है सोलर AC, यह नॉर्मल एसी से महंगा होता है या सस्ता?
Advertisement

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget