एक्सप्लोरर

बीमा बेचने पर मोटा कमीशन, LIC एजेंटों की मांग पर IRDAI करेगा विचार

IRDAI LIC समेत जीवन बीमा एजेंटों की सात मांगों पर विचार कर रहा है. एजेंटों ने कमीशन बढ़ाने और नए नियमों में बदलाव की मांग की है, लेकिन अंतिम फैसला अभी बाकी है.

बीमा एजेंटों को मिलने वाले कमीशन को लेकर एक बड़ा बदलाव हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी LIC की पॉलिसी खरीद चुके हैं या बीमा एजेंट के जरिए पॉलिसी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (LIAFI) की सात मांगों पर विचार कर रहा है. एजेंटों की संस्था चाहती है कि बीमा बेचने के बदले उन्हें पहले से ज्यादा कमीशन मिले और पॉलिसी की सर्विसिंग से जुड़ी उनकी मेहनत का भी सही पेमेंट किया जाए.

दरअसल, IRDAI ने बीमा वितरण से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. LIAFI ने प्रस्तावित नियमों के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई है और कमीशन बढ़ाने की मांग रखी है. हालांकि, इन मांगों को आखिरी मंजूरी मिलेगी या नहीं, इस पर अभी फैसला होना बाकी है.

LIC एजेंटों ने कमीशन बढ़ाने के लिए क्या मांग रखी है?

LIAFI ने पॉलिसी की रिन्यू के आधार पर पहले साल में अलग-अलग दर से कमीशन देने का प्रस्ताव रखा है. संस्था का कहना है कि एजेंटों को पॉलिसी बेचने के अलावा भी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं. इसी वजह से उन्हें बेहतर कमीशन मिलना चाहिए.

  • 5 से 9 साल की प्रीमियम अवधि वाली पॉलिसी पर पहले साल 27% कमीशन देने की मांग की गई है.
  • 10 से 14 साल की अवधि वाली पॉलिसी पर पहले साल 30% कमीशन देने का प्रस्ताव है.
  • 15 साल या उससे ज्यादा की अवधि वाली पॉलिसी पर पहले साल 35% कमीशन की मांग की गई है.
  • दूसरे से छठे साल तक रिन्यूअल कमीशन 7.5% रखने का प्रस्ताव है.
  • सातवें साल से पॉलिसी मैच्योरिटी तक 6% रिन्यूअल कमीशन देने की मांग की गई है.

हालांकि, ये एजेंटों की ओर से रखे गए प्रस्ताव हैं. इन्हें IRDAI की मंजूरी मिलने या लागू होने की बात नहीं कही गई है.

कम कमाई और बढ़ते खर्च से परेशान एजेंट

LIAFI का कहना है कि एजेंटों की कमाई कम है, जबकि उनके काम से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं. फेडरेशन के मुताबिक, LIC एजेंटों की औसत मासिक कमीशन आय करीब 16,774 रुपए है. इसके साथ ही ग्राहकों से संपर्क करने, यात्रा करने, फोन और डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल करने के अलावा पॉलिसी से जुड़ी दूसरी सेवाएं देने में भी पैसा खर्च होता है. LIAFI का कहना है कि अगर एजेंटों की कमाई लगातार घटती रही, तो नए लोगों के लिए इस पेशे में आना मुश्किल हो सकता है.

IRDAI के प्रस्तावित नियमों में क्या बदलाव मुमकिन?

IRDAI के कंसल्टेशन पेपर में कमीशन की लिमिट तय करने, एजेंटों को दिए जाने वाले पेमेंट का खुलासा करने और गलत तरीके से पॉलिसी बेचने के मामलों में कमीशन वापस लेने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. LIAFI ने IRDAI के इस प्रस्तावित नियमों का विरोध किया है और शिकायत या पॉलिसी बंद होने पर अपने आप कमीशन वापस लेने के नियमों पर भी आपत्ति जताई है.

25 अक्टूबर तक मांगा गया फीडबैक

IRDAI को एजेंटों की मांगें मिल चुकी हैं. 25 अक्टूबर तक हितधारकों से फीडबैक मांगे गए हैं. अब देखना यह होगा कि अंतिम दिशानिर्देशों में एजेंटों की मांगों को कितनी जगह मिलती है.

प्राइवेट कर्मचारियों की बड़ी जीत, ज्यादा सैलरी पर भी पेंशन मिलेगी

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट कर्मचारियों की बड़ी जीत, ज्यादा सैलरी पर भी पेंशन मिलेगी
प्राइवेट कर्मचारियों की बड़ी जीत, ज्यादा सैलरी पर भी पेंशन मिलेगी
छठ-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल, कब-कब, किस किस शहरों से चलेंगी?
छठ-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल, कब-कब, किस किस शहरों से चलेंगी?
दिल्ली के प्रदूषण का तोड़, IIT वाले ने 2000 रुपए में बनाया प्यूरीफायर
दिल्ली के प्रदूषण का तोड़, IIT वाले ने 2000 रुपए में बनाया प्यूरीफायर
दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों के किराए 3 गुना तक बढ़े, ट्रेनों में भी टिकट नहीं
दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों के किराए 3 गुना तक बढ़े, ट्रेनों में भी टिकट नहीं
Advertisement

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget