एक्सप्लोरर

किसान सम्मान निधि में आ गया बड़ा अपडेट, नहीं किया ये काम तो खाते में नहीं आएगा पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है. लेकिन जिन किसानों ने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त अटक सकती है. दिवाली से पहले सरकार किसानों को बड़ी राहत दे सकती है.

त्‍योहारी सीजन शुरू होती ही किसानों के लिए खुशखबरी का इंतजार और भी बढ़ गया है. केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाली है. देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से अपने बैंक खाते में दो 2-2 हजार रुपये आने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बार सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसानों ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की तो पैसा अटक सकता है.

दिवाली से पहले आ सकती है क‍िस्‍त

पिछली बार 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जारी की थी. इस दौरान 9.71 करोड़ किसानों को लगभग 20,500 करोड रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे. अब किसानों की निगाहें 21वीं किस्त पर टिकी है. पिछले रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने अगस्त से नवंबर के बीच ही किस्‍तें जारी की है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार दिवाली से पहले ही किसानों के खातों में किस्त आ सकती है. वहीं इस साल बिहार चुनाव होने हैं. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आचार संहिता लगने से पहले ही केंद्र सरकार किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त दे सकती है. यानी अक्टूबर में किसानों को दिवाली का तोहफा मिल सकता है.

किन किसानों का फंस सकता है पैसा?

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों ने जरूरी औपचारिकताए पूरी नहीं की है उनकी किस्त अटक सकती है. इन औपचारिकताओं में ई-केवाईसी अपडेट, आधार और बैंकिंग खाते की लिंकिंग और भूमि सत्यापन आदि शामिल है. इसके अलावा अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ल‍िस्‍ट में है या नहीं तो इसके लिए आप pmkisan.gov.in पर जाए. यहां फार्मर्स कॉर्नर में जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस या बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करें. इसके बाद आपको आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालते ही पूरी जानकारी म‍िल जाएगी.

हेल्पलाइन नंबर पर मिल सकती है मदद

अगर किसानों को किसी तरह की दिक्कत आती है तो वह टोल फ्री नंबर 15561, 1800 115526 या हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रम तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. फरवरी 2019 से शुरू हुई इस योजना की अब तक 20 किस्‍तें जारी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-Hilton Hotel Nepal: नेपाल की हिंसा में राख हो गया 5 अरब का हिल्टन होटल, जानें अब कितना मिलेगा बीमा क्लेम?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: CJP प्रोटेस्ट के बीच बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ अभी रहेंगी कैंसिल
Train Cancelled: CJP प्रोटेस्ट के बीच बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ अभी रहेंगी कैंसिल
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget