एक्सप्लोरर

Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप जाने के लिए कहां से मिलता है परमिट? बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री

Lakshadweep Permit: लक्षद्वीप के लिए देश के किसी भी हिस्से से सीधी फ्लाइट आपको नहीं मिलेगी. इसके लिए आपको पहले कोच्चि जाना होगा, यहां से आपको तमाम तरह के साधन मिल जाएंगे.

Lakshadweep Permit: मालदीव की जगह अब भारत के लोग लक्षद्वीप जाने की तैयारी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरों के बाद से मालदीव के साथ विवाद शुरू हो गया, इसके बाद बायकॉट मालदीव का एक ट्रेंड शुरू हुआ. लोगों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल करवा दी और लक्षद्वीप जाने की बात कही, फिलहाल लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में अगर आप भी लक्षद्वीप जाने का मन बना चुके हैं तो आपको ये बात जानना जरूरी है कि यहां आप बिना परमिट के नहीं जा सकते हैं. 

परमिट होना है जरूरी
भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां जाने के लिए पहले परमिट लेना होता है. लक्षद्वीप भी ऐसी ही एक जगह है, जहां पहुंचने के लिए आपको पहले परमिट की जरूरत पड़ेगी. कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है और सफर के बीच में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप कहां और कैसे इस परमिट को बनवा सकते हैं, आइए हम आपको बताते हैं. 

कैसे बनेगा परमिट?
लक्षद्वीप के लिए देश के किसी भी हिस्से से सीधी फ्लाइट आपको नहीं मिलेगी. इसके लिए आपको पहले कोच्चि जाना होगा. कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी करीब 440 किमी है. अगर आप कोच्चि पहुंच चुके हैं तो आपको यहां पर लक्षद्वीप प्रशासन का एक दफ्तर मिलेगा, जहां जाकर आप परमिट ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपना पहचान पत्र और यात्रा की पूरी जानकारी देनी होगी.

इसके अलावा आप निकलने से पहले भी ऑनलाइन परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ये परमिट 30 दिन तक के लिए मान्य होता है और इसे बनाने के लिए 300 रुपये लगते हैं. आपको ग्रीन टैक्स के भी करीब 300 रुपये चुकाने होंगे. आप लक्षद्वीप प्रशासन की वेबसाइट से अपना परमिट डाउनलोड कर सकते हैं. लक्षद्वीप जाने से करीब 10 दिन पहले आप ये काम पूरा कर लें.

ये भी पढ़ें - Flight Delay Rules: फ्लाइट डिले होने से लोग परेशान, एयरपोर्ट पर ये हैं आपके पांच अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 100 रुपये बचाकर बना सकते हैं करोड़ों का फंड, जानें कंपाउंडिंग का कमाल
रोज 100 रुपये बचाकर बना सकते हैं करोड़ों का फंड, जानें कंपाउंडिंग का कमाल
1 साल के लिए लिया है 5 लाख का लोन, कितना देना होगा ब्याज और कितनी होगी EMI?
1 साल के लिए लिया है 5 लाख का लोन, कितना देना होगा ब्याज और कितनी होगी EMI?
EPFO: अगर 20 दिनों तक भी ना मिले PF क्लेम का पैसा तो क्या करें? सरकार ने बताया
EPFO: अगर 20 दिनों तक भी ना मिले PF क्लेम का पैसा तो क्या करें? सरकार ने बताया
गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget