एक्सप्लोरर

कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में सीटों की मारामारी, जुलाई तक बुकिंग हुई फुल

Katra-Srinagar Vande Bharat: फिलहाल जून के महीने में केवल 27 और 28 जून को सीट उपलब्ध हैं और उसके बाद दो और तीन जुलाई को छोड़ 23 जुलाई तक कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है.

Katra-Srinagar Vande Bharat: ट्रेन से कश्मीर जाने का सपना अब पूरा हो गया है. कटरा से श्रीनगर तक के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है, जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. हालांकि अगर आप तुरंत इस ट्रेन के सफर का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. इस ट्रेन में भीड़ का आलम यह है कि श्रीनगर कटरा वंदे भारत में 26 जून तक सभी सीट फुल हैं.

दुनिया के सबसे उंचे रेल ब्रिज से होते हुए श्रीनगर जाने का अगर आप सपना देख रहे हैं तो एक बार अपनी बुकिंग जरूर कंफर्म कर लें. जो ट्रेन आपको श्रीनगर लेकर जाने वाली है वह वंदे भारत ट्रेन 26 जून तक फुल चल रही है. इस ट्रेन को लेकर उत्साह का आलम यह है कि श्रीनगर से कटरा के लिए चलने वाली दो ट्रेनों में 26 जून तक कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है.

जुलाई तक भी फुल हैं सीटें
फिलहाल जून के महीने में केवल 27 और 28 जून को सीट उपलब्ध हैं और उसके बाद दो और तीन जुलाई को छोड़ 23 जुलाई तक कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है. इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में भी इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह है. आंकड़ों से भी पता चलता है कि जो लोग इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा आना चाहते हैं, वे भी इस ट्रेन के सफर को लेकर काफी उत्सुक हैं.
 
थोड़ा रुककर ही बनाएं प्लान
कुल मिलाकर कटरा से श्रीनगर जाने के इच्छुक लोगों को वंदे भारत में सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. कटरा से श्रीनगर जाने के लिए 18 जून तक वंदे भारत में वेटिंग लिस्ट की कोई टिकट उपलब्ध नहीं है. इस ट्रेन से जुड़े अधिकारी मानते हैं कि अमरनाथ यात्रा के समापन तक इस ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल है. इसीलिए अगर आप वंदे भारत से कश्मीर जाना चाहते हैं तो कुछ महीने रुककर ही अपना प्लान बनाएं. 

चिनाब ब्रिज देखने का सपना
इस ट्रेन में जाने को लेकर लोग इसलिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी, जिसकी खूबसूरती की तस्वीरें सभी ने देखी हैं. इस ब्रिज को इंजीनियरिंग का अजूबा भी माना जा रहा है. इसे खास डिजाइन से तैयार किया गया है और ये हर मौसम में चालू रहेगा. इसके साथ ही ट्रेन से अंदर से लोगों को कश्मीर की हसीन वादियां भी देखने के लिए मिलेंगीं.

ये भी पढ़ें - 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही करा सकेंगे बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO: आज है ECR फाइल करने की आखिरी तारीख, फिर लगेगा जुर्माना
EPFO: आज है ECR फाइल करने की आखिरी तारीख, फिर लगेगा जुर्माना
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव, वक्त के हिसाब से बदलेगी गाड़ियों की रफ्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव, वक्त के हिसाब से बदलेगी गाड़ियों की रफ्तार
Solar Panel: परिवार बड़ा है तो कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम रहेगा सही? जानें
Solar Panel: परिवार बड़ा है तो कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम रहेगा सही? जानें
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget