एक्सप्लोरर

क्या बिना कमाई के भी जरूरी होता है ITR भरना, क्या ऐसे लोगों को भी नोटिस भेज सकती है सरकार?

भले ही आपकी आय टैक्स फ्री लिमिट से कम हो, कुछ परिस्थितियों में आईटीआर फाइल करना जरूरी है. करंट अकाउंट में 1 करोड़ से ज्यादा जमा या विदेशी संपत्ति होने पर आईटीआर न भरने पर नोटिस और पेनाल्टी लग सकती है.

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है. अब डेडलाइन में सिर्फ एक हफ्ता बचा है, लेकिन 7 सितंबर तक दाखिल हुई रिटर्न्‍स की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी है. ‌आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर उनकी सालाना आय टैक्स फ्री लिमिट से कम है तो आईटीआर भरने की कोई जरूरत नहीं होती. ‌ हकीकत यह है कि कुछ परिस्थितियों में आपकी टैक्सेबल इनकम भले ही शून्‍य क्यों न हो, आईटीआर फाइल करना अनिवार्य है. ऐसा न करने पर सिर्फ पेनाल्टी लग सकती है बल्कि आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा जा सकता है. 

करंट अकाउंट में एक करोड़ से ज्यादा जमा होने पर 

अगर आपने किसी भी बैंक के करंट अकाउंट में 1 साल के भीतर एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की राशि जमा की है तो आईटीआर फाइल करना जरूरी है. यह नियम कैश और डिजिटल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होता है. सरकार का मकसद ऐसे बड़े लेनदेन पर नजर रखना है ताकि काले धन पर रोक लगाई जा सके. 

विदेश यात्रा पर 2 लाख से ज्यादा खर्च होने पर 

अगर आपने सालभर में विदेश यात्रा पर 2 लाख या उससे ज्यादा खर्च किया है तो भी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य होता है. ‌यह खर्च चाय पर्सनल ट्रिप का हो या बिजनेस ट्रिप का दोनों ही स्थितियों में आईटीआर फाइल करना जरूरी है. 

बिजली बिल 1 लाख से ज्यादा होने पर 

अगर आपका सालाना बिजली का बिल 1 रुपये से ज्यादा आता है, तो आयकर विभाग आपके खर्च और आय के बीच अंतर को ट्रैक करने के लिए आईटीआर फाइल करना अनिवार्य करता है. यह नियम उन लोगों को कवर करता है जो कमाई कम दिखाते हैं लेकिन खर्च ज्यादा करते हैं. 

टीडीएस काटने पर भी जरूरी है आईटीआर 

अगर आपकी आय पर सालभर में 25 हजार रुपये या उससे ज्यादा टीडीएस कटा है तो आपको आईटीआर दाखिल करना होगा. वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह सीमा 50 हजार रखी गई है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जिन पर टैक्स कटा है, वे  अपनी इनकम का सही-सही ब्‍योरा दें. 

विदेशी संपत्ति या बैंक खाते वाले लोग 

अगर आपके पास किसी दूसरे देश में कोई संपत्ति है या आप किसी विदेशी की बैंक खाते में साइनिंग अथॉरिटी रखते हैं तो आपको हर हाल में आईटीआर भरना होगा.  आईटीआर दाखिल करते समय आपको अपनी विदेशी आय और एसेट्स की पूरी जानकारी देनी होती है. आयकर विभाग के यह नियम उन लोगों पर नजर रखने के लिए बनाए गए हैं जिनकी घोषित आय कम होती है.  लेकिन उनके खर्च और लेनदेन बड़े होते हैं.  

ये भी पढ़ें: क्या सीएम की मीटिंग में शामिल हो सकते हैं उनके रिश्तेदार, इसे लेकर क्या हैं नियम?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
EPFO Pension: विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम
विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget