एक्सप्लोरर

ट्रेन टिकट बुक नहीं हुई और बैंक से कट गए पैसे? जानें अब कैसे मिलेगा रिफंड

IRCTC पर पेमेंट कटने के बावजूद टिकट बुक न हो तो घबराएं नहीं. नेटवर्क या सर्वर समस्या से फेल ट्रांजैक्शन का पैसा आमतौर पर वापस मिल जाता है, लेकिन रिफंड में समय लग सकता है.

IRCTC Refund News: अगर भी आप ट्रेन से सफर करते हैं और IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक करते हैं, तो ऐसे में कई बार पेमेंट कट जाने के बावजूद भी टिकट बुक नहीं हो पाती. ऐसे में मौके पर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं कि अब उनका पैसा वापस आयेगा या नहीं. हालांकि यह परेशानी अक्सर नेटवर्क प्रॉब्लम या सर्वर डाउन के कारण होती है. अगर आपके साथ भी यह परेशानी पेश आती है कि पेमेंट होने के बाद भी टिकट बुक नहीं हुई है, तो ऐसी स्थिति में फेल्ड ट्रांजैक्शन का पैसा रिफंड प्रोसेस के तहत वापस आ सकता है. 

हालांकि, पैसा कब और किस तरह वापस आएगा, यह आपके पेमेंट करने के तरीके और बैंक के प्रोसेस पर डिपेंड करता है. इसलिए टिकट बुक न होने पर दोबारा पेमेंट करने से पहले आप एक बार अपनी ट्रांजैक्शन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

कब वापस मिलता है पैसा?

अगर आपका पेमेंट हो गया है और टिकट बुक नहीं हुई, तो ऐसे में फेल्ड ट्रांजैक्शन की रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाती है. हालांकि, यह पैसा आमतौर पर उसी बैंक खाते, UPI या अन्य पेमेंट सोर्स में वापस भेजा जाता है, जिससे आपने पेमेंट किया गया था. वहीं, बैंक या पेमेंट सिस्टम की प्रक्रिया के कारण रिफंड आने में कुछ कार्यदिवस लग सकते हैं. इसलिए अगर आपका रिफंड तुरंत पैसा दिखाई न दें, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

नोटिस के बाद भी नहीं लिया पीएनजी कनेक्शन तो बंद होगी LPG सप्लाई

रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • IRCTC की वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करें.
  • अपने बुकिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़े रिकॉर्ड को चेक करें.
  • फेल्ड ट्रांजैक्शन या रिफंड से संबंधित जानकारी की जांच करें.
  • वहां उपलब्ध ट्रांजैक्शन डिटेल को अपने पास संभालकर रखें.
  • वहीं, अगर बैंक खाते में पैसा आने में ज्यादा देरी हो रही है, तो इन सभी जानकारी के आधार पर आप बैंक या IRCTC से संपर्क करें.

पैसा वापस न आए तो क्या करें?

अगर 7 दिनों के बाद भी आपका रिफंड पैसा वापस नहीं मिलता है, तो पहले अपने बैंक स्टेटमेंट और IRCTC ट्रांजैक्शन डिटेल को अच्छी तरह चेक करें. इसके बाद IRCTC के आधिकारिक ईमेल आईडी etickets@irctc.co.in पर शिकायत दर्ज करें. हालांकि, शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन ID, भुगतान की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी अपने पास रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

Fake TTE Alert: ट्रेन में फर्जी टीटीई और TC से रहें सावधान, ऐसे करें पहचान

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget