एक्सप्लोरर

Investment Tips: निवेश करने जा रहे हैं तो कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान

Investment Tips: अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कभी भी इन गलतियों को न करें वर्ना ये गलतियां आपके फंड को कम कर सकती हैं और आपका सपना तोड़ सकती हैं.

Investment Planning: भविष्य के लिए लोग बैंक एफडी, सरकारी योजनाओं (Government Scheme) और शेयर बाजार आदि में निवेश कर रहे हैं. मुद्रास्फीति के बढ़ने के साथ ही कई बैंकों ने अपने एफडी ब्याज (Bank FD) की दरों में इजाफा किया है. वहीं, पेंशन प्लान (Pension Plan) से लेकर बीमा योजनाएं (Insurance Plan) भी लोगों को निवेश पर अच्छा रिटर्न दे रही हैं. अगर आप भी निवेश करने जा रहे हैं और सही जगह पर पैसा लगाना चाहते हैं, जिससे की आपका ज्यादा फंड जुटा सकें तो, आपको इन 10 तरह के गलतियों से बचकर रहना चाहिए. 

बड़े टारगेट न रखें 
अक्सर ये देखा जाता है कि लोग बड़ा टारगेट लेकर निवेश की प्लानिंग करते हैं और ज्यादा पैसा निवेश करने के चक्कर में कर्ज लेते हैं या फिर अपने बजट को प्रभावित करते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर का बजट प्रभावित हो सकता है. 

क्रेडिट स्कोर चेक करें 
क्रेडिट स्कोर को चेक करना अनिवार्य नहीं, लेकिन अगर आपने निवेश किया है तो इसे चेक करना चाहिए, ताकि इमरजेंसी में आप लोन ले सकें. 

ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल खतरनाक 
निवेशकों को ज्यादा क्रेडिट कार्ड यूज नहीं करना चाहिए, चाहे आपने सभी क्रेडिट कार्ड के बकाये का भुगतान ही क्यों नहीं कर दिया हो. एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड यूज करने पर आप भारी कर्ज में भी फंस सकते हैं. 

टाइम पर पेमेंट करें 
अगर योजना में एक निश्चित समय के दौरान निवेश कर रहे हैं, तो आपको टाइम पर भुगतान करना चाहिए, वरना जुर्माना भरना पड़ सकता है. 

पैसों की कंपाउंडिंग की ताकत को समझें 
आप जिस भी योजना में पैसा लगा रहे हैं, उसमें चार्ज से लेकर फंड तैयार होने तक के गणित को समझें, ताकि आप दूसरे योजनाओं से तुलना करके ज्यादा मुनाफे का लाभ उठा सकें. 

बीमा योजना को शामिल करें 
किसी भी योजना में निवेश के साथ बीमा को छोड़ना नहीं चाहिए. बीमा योजना लेना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यह योजना को कवर करता है और अनहोनी पर आपके परिवार को आर्थिक समस्या से बचा सकता है. 

केवल महंगाई के लिए सेविंग न करें 
निवेशकों को महंगाई से बचने के लिए केवल सेविंग ही नहीं करना चाहिए. सेविंग के साथ ही अच्छा फंड तैयार करने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में पैसों की समस्या न रहे. 

इमरजेंसी फंड को इग्नोर न करें 
अगर आपकी जाॅब चली जाती है, तो ऐसे समय में इमरजेंसी फंड आपके लिए लाइफ सेवर का काम करते हैं. 

योजना के नुकसान के बारे में जानें 
जिस योजना में निवेश करने वाले हैं, उसके कमियों के बारे में भी जानना चाहिए. साथ ही उसके लांग टर्म और शाॅर्ट टर्म में फायदे और नुकसान के बारे में भी जानना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Outlook: समझें बाजार की चाल और जानें ऐसे शेयर जो दिलाते हैं जोरदार रिटर्न पर हैं बेहद सस्ते

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट कर्मचारियों की बड़ी जीत, ज्यादा सैलरी पर भी पेंशन मिलेगी
प्राइवेट कर्मचारियों की बड़ी जीत, ज्यादा सैलरी पर भी पेंशन मिलेगी
छठ-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल, कब-कब, किस किस शहरों से चलेंगी?
छठ-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल, कब-कब, किस किस शहरों से चलेंगी?
दिल्ली के प्रदूषण का तोड़, IIT वाले ने 2000 रुपए में बनाया प्यूरीफायर
दिल्ली के प्रदूषण का तोड़, IIT वाले ने 2000 रुपए में बनाया प्यूरीफायर
दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों के किराए 3 गुना तक बढ़े, ट्रेनों में भी टिकट नहीं
दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों के किराए 3 गुना तक बढ़े, ट्रेनों में भी टिकट नहीं

वीडियोज

Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
Embed widget