एक्सप्लोरर

अब 4 नहीं…ट्रेन की रवानगी से 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट, जानें रेलवे के किन-किन नियमों में हुआ बदलाव?

Indian Railways Chart Preparation Rule: 1 जुलाई से भारतीय रेलवे रिजर्वेशन टिकट चार्ट और किराए को लेकर नए नियम लेकर आ रहा है. ये नियम उन लोगों को जानना बहुत जरूरी है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं.

अगर आप भी लंबी दूरी के लिए भारतीय रेल का सहारा लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. अब रेलवे टिकट और रिजर्वेशन की प्रक्रिया में सुधार करते हुए बड़ा कदम उठाने जा रही है. ये नियम कल यानि 1 जुलाई से लागू होंगे. कल से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर नियम बदलने जा रहा है. रेलवे बोर्ड के उस प्रपोजल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहमति जता दी है, जो कि ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले चार्ट तैयार करने को लेकर था. अब मुसाफिरों को ट्रेन चलने के आठ घंटे पहले ही इस बात का पता चल जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म है या नहीं. 

इससे उन लोगों के लिए आसानी हो जाएगी कि दूर-दराज जाने के लिए यात्रा करते हैं और अंतिम समय तक टिकट की स्थिति कन्फर्म न होने से उनको बहुत परेशानी होती थी. नई आरक्षण प्रणाली दिसंबर 2025 से लागू की जाएगी. 

आखिर वक्त का इंतजार खत्म

रेलवे के इस नए नियम के लागू हो जाने से ट्रेन की टिकट बुक कराने के बाद वेटिंग लिस्ट खत्म होने के लिए इंतजार करने वाले यात्रियों को अब आराम हो जाएगी. ऐसे में उनको आखिरी समय तक ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अगर किसी कारणवश उनको कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया तो वे समय रहते दूसरा टिकट करा पाएंगे या फिर किसी और तरीके से अपनी यात्रा पूरी करेंगे. इस बारे में रेल मंत्री को कई विकल्प मिले थे, जिसमें से उन्होंने आठ घंटे वाले विकल्प पर मुहर लगाई है. 

कब से होगा बदलाव

रेलवे भारतीय यात्रियों के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. 1 जुलाई से ये बड़े बदलाव होने वाले हैं. इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में भी चेंज आएगा. अब 1 जुलाई से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या फिर एप के जरिए तत्काल बुकिंग कर पाएंगे. इसके अलावा कुछ और बदलाव भी होंगे. जैसे कि आरक्षण फार्म अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भरा जा सकेगा. अपनी पसंद की सीट चुनने का भी ऑप्शन होगा. दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी. किराए को लेकर भी कैलेंडर होगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि किस दिन कितना किराया है. 

रेल के किराए में बढ़ोतरी

इसके अलावा रेल के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है. इसके जरिए 1 जुलाई से ही इंडियन रेलवे के ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी की दरें लागू हो जाएंगी. इसके तहत नॉन एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि एसी क्लास में 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी. 500 किमी. तक की यात्रा के लिए सेकेंड क्लास कंपार्टमेंट में ट्रेन के टिकट की कीमतों और MST में बदलाव नहीं किया जाएगा. अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी हो तब यात्रियों को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: परियों का दिखना, अजीब सी आवाजें; जानें स्पेस में ज्यादा वक्त बिताने पर एस्ट्रोनॉट्स के दिमाग पर क्या होता है असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर तैनात 1300 RPF जवाब, त्यौहारों को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर तैनात 1300 RPF जवाब, त्यौहारों को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा
टर्म इंश्योरेंस खरीदते समय बीमारी छिपाने पर क्या हो सकता है?
टर्म इंश्योरेंस खरीदते समय बीमारी छिपाने पर क्या हो सकता है?
रेलवे का यात्रियों को तोहफा! 1 जनवरी से ट्रेनों का किराया होगा सस्ता
रेलवे का यात्रियों को तोहफा! 1 जनवरी से ट्रेनों का किराया होगा सस्ता
NPS में बड़ा बदलाव, PFRDA 1 दिसंबर से बदलेगी स्कीमों के नाम
NPS में बड़ा बदलाव, PFRDA 1 दिसंबर से बदलेगी स्कीमों के नाम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
Embed widget