एक्सप्लोरर

Indian Railways: ट्रेन रवाना होने से कुछ देर पहले ही खो जाए टिकट, तो क्या कर पाएंगे सफर? जानिए क्या कहता है नियम 

Duplicate Train Ticket: अगर आपका फोन ट्रेन के चलने से कुछ देर पहले ही बंद हो जाता है या खराब हो जाता है और आप अपना पीएनआर नंबर भी भूल गए, तो सफर करना मुश्किल हो सकता है.

Train Ticket Lost: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके पास एक ट्रेन टिकट (Train Ticket) होना जरूरी है. अगर काउंटर से टिकट बुक कराया है, तो उस टिकट को संभालकर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि खो जाने या चोरी हो जाने (Ticket Lost Rule) पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं. वहीं, अगर आप ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करते हुए आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक (Online Train Ticket Booking) कराया है, तो भी इसे एक दो जगहों पर सेव करके रख लेना चाहिए. 

क्योंकि अगर आपका फोन ट्रेन के चलने से कुछ देर पहले ही बंद हो जाता है या खराब हो जाता है और आप अपना पीएनआर नंबर भी भूल गए, तो सफर करना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, रेलवे के नियम (Indian Railway Rule) के अनुसार, ऐसी स्थिति में भी सफर करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हे डुप्लीकेट टिकट (Duplicate Train Ticket) बनवाना होगा. आइए जानते हैं कैसे आप एक डुप्लीकेट टिकट बनवाकर सफर कर सकते हैं? 

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान या ट्रेन के चलने से पहले किसी भी यात्री के टिकट के खो जाने पर उसे डुप्लीकेट टिकट पर यात्रा करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन उससे पहले इसकी रिपोर्ट रेलवे को करनी होती है. ताकि आपके टिकट का कोई गलत उपयोग न कर सके. रेलवे के शर्त के अनुसार, यात्रा की अनुमति केवल कंफर्म और आरएसी टिकट वालों को ही दिया जाता है और यह भी शर्त रखी जाती है कि यात्री उसी दिन, उसी स्टेशन से सफर करे. 

कैसे बनेगा डुप्लीकेट टिकट और क्या होगा चार्ज 
जनरल टिकट के लिए कोई डुप्लीकेट टिकट नहीं होता है, लेकिन रिजर्वेशन टिकट खो जाता है, तो शिकायत करने के बाद इसे टिकट काउंटर से बनवाया जा सकता है. डुप्लीकेट टिकट के लिए अगर आप चार्ज तैयार होने से पहले शिकायत करते हैं, तो आपसे 50 रुपये यात्री से दूसरे और स्‍लीपर क्लास के लिए लिया जाता है. जबकि 100 रुपये का चार्ज प्रत्‍येक यात्री से अन्‍य बोगी के लिए लिया जाता है. चार्ज तैयार होने के बाद शिकायत की जाती है, तो आपको केवल कंफर्म टिकट के लिए डुप्लीकेट टिकट 50 फीसदी चार्ज के साथ बनाया जाता है. 

टिकट खोने पर नहीं मिलता रिफंड 
रेलवे का एक नियम यह भी कहता है कि अगर किसी यात्री का टिकट खो जाता है, तो टिकट उसे रिफंड नहीं दिया जाता है. केवल डुप्लीकेट टिकट बनाकर सफर की अनुमति दी जाती है. 

यह भी पढ़ें 
Indian Railway: एक PNR पर कुछ सीट कंफर्म और कुछ वेटिंग! जानिए क्या है रेलवे का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
रिटायरमेंट के बाद क्या सिर्फ पोस्ट ऑफिस की स्कीम काफी है?
रिटायरमेंट के बाद क्या सिर्फ पोस्ट ऑफिस की स्कीम काफी है?
FD में निवेश हुआ आसान! घर बैठे मोबाइल से करें शुरुआत, रोजाना सिर्फ 100 से
FD में निवेश हुआ आसान! घर बैठे मोबाइल से करें शुरुआत, रोजाना सिर्फ 100 से
FASTag Annual Pass के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, NHAI ने जारी की बड़ी चेतावनी
FASTag Annual Pass के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, NHAI ने जारी की बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget