एक्सप्लोरर

ट्रेन के फर्स्ट एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर? ये मिलती हैं सुविधाएं

First AC Third AC Coach Facilities: ट्रेन में फर्स्ट एसी कोच की कीमत सबसे ज्यादा होती है. वहीं थर्ड एसी के टिकट होती है एसी में सबसे सस्ती. क्या होता है फर्स्ट एसी और थर्ड एसी की सुविधाओँ में अंतर.

First AC and Third AC Coach Facilities: भारतीय रेलवे से रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं. रेलवे का सफर सुविधा युक्त और सहूलियत भरा होता है. लोगों को अक्सर जब कहीं दूर ट्रैवल करना होता है. तो वह फ्लाइट से ज्यादा ट्रेन को पसंद करते हैं. ट्रेन में बात की जाए तो आपको आपके हिसाब से सफर करने की चॉइस ज्यादा मिलती है. चाहे कंफर्ट लेवल की बात हो या फिर फाइनेंशियल लेवल की. ट्रेन में दो तरह के डिब्बे होते हैं.

एक एसी और दूसरा नॉन एसी. नॉन एसी में जनरल डिब्बे और स्लीपर डिब्बे होते हैं. तो वहीं एसी में तीन तरह के डिब्बे होते हैं. जिसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी शामिल होते हैं. एसी कोच में सफर की बात की जाए तो तो सबसे ज्यादा कीमत होती है फर्स्ट एसी कोच की और सबसे कम कीमत होती है थर्ड एसी के टिकट की. क्या होता है फर्स्ट एसी और थर्ड एसी में अंतर. क्या मिलती हैं दोनों में सुविधाएंं. चलिए आपको बताते हैं. 

थर्ड एसी में मिलती हैं यह सुविधाएं 

थर्ड एसी में आपको ज्यादा सुविधाएं नहीं मिलती. हालांकि आपको इसमें स्लीपर से ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं. थर्ड एसी में अगर आप सफर करते हैं. तो आपको चादर, तकिया और कंबल दिया जाता है. जो कि स्लीपर में नहीं मिलता. थर्ड एसी की सीट की बात की जाए तो इसमें स्लीपर की तरह ही आमने-सामने तीन-तीन सीट होती हैं और साइड में दो सीट होती हैं. 

यानी थर्ड एसी की टिकट बुक करवा कर आप सफर करते हैं. तो आपको ज्यादा सुविधाएं तो नहीं मिलती. हालांकि एसी और बाकी चादर, कंबल और तकिए का इंतजाम हो जाता है. इसके किराए की बात की जाए तो यह आपको स्लीपर के मुकाबले काफी महंगा पड़ता है. दिल्ली से भोपाल के लिए स्लीपर जहां  415 रुपये तक में बुक हो जाता है. वहीं थर्ड एसी की टिकट के लिए आपको 1080 रुपये देने होते हैं. 

यह भी पढ़ें: कैसे पता करें आयुष्मान कार्ड में कितने लाख तक का इलाज करवा चुके हैं आप, ये है तरीका

फर्स्ट एसी में मिलती हैं बहुत सी सुविधाएं 

फर्स्ट एसी ट्रेन का एकदम प्रीमियम कोच होता है. इसमें आपको एकदम लग्जरी फील आती है. फर्स्ट एसी कोच में एक साइड की सीटें नहीं होती है. उसमें सिर्फ पांच केबिन और तीन कूप होते हैं. एक केबिन में दो बर्थ और दो सीट एक दूसरे के सामने होती हैं. तो वहीं एक कूप में सिर्फ दो बर्थ होती हैं. फर्स्ट एसी में आपको शांति मिलती है. क्योंकि वहां लोग ज्यादा नहीं होते. आपको परेशान करने के लिए भी कोई नहीं आता.  

यह भी पढ़ें: सावधान! क्या आपको भी मिल रहा India Post से डिलीवरी का मैसेज? ठगी के लिए स्कैमर्स ने निकाला नया तरीका

फर्स्ट एसी कोच में आपको चाय, काॅफी,नाश्ता और डिनर यह सब फ्री दिया जाता है. कोच की साफ सफाई का खास ख्याल रखा जाता है. इसके किराए की बात की जाए तो दिल्ली से भोपाल के लिए फर्स्ट एसी में आपको 2565 तक रुपये चुकाने होते हैं. जो कि थर्ड एसी के 1080 से डेढ़ गुना ज्यादा हैंं. 

यह भी पढ़ें: भेड़िया या तेंदुआ किसी को मार दे तो क्या मिलता है कोई मुआवजा? जान लीजिए जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेलवे ने अचानक रद्द कर दी 20 से ज्यादा ट्रेनें, एक्सप्रेस भी शामिल
Train Cancelled: रेलवे ने अचानक रद्द कर दी 20 से ज्यादा ट्रेनें, एक्सप्रेस भी शामिल
5 से 11 अक्टूबर के बीच किस दिन और कौन- से फ्लाइट में मिलेगा सबसे सस्ता टिकट
5 से 11 अक्टूबर के बीच किस दिन और कौन- से फ्लाइट में मिलेगा सबसे सस्ता टिकट
EPFO सदस्यों के लिए बड़ी चेतावनी, PF निकालते वक्त पेंशन को लेकर रहें अलर्ट
EPFO सदस्यों के लिए बड़ी चेतावनी, PF निकालते वक्त पेंशन को लेकर रहें अलर्ट
पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें
पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
बिहार: राहत बांटने के दौरान लोगों पर तानी पिस्टल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
बिहार: राहत बांटने के दौरान लोगों पर तानी पिस्टल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
Embed widget