एक्सप्लोरर

Summer Special Train: बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने शुरू की समर स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग 

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है. बिहार जाने वाले या​त्री टिकट बुकिंग करा सकते हैं. 

Indian Railways Special Trains: यात्रियों बढ़ती संख्या और परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है. अगर आप भी बिहार या फिर यूपी के कुछ जगहों पर जाना चाहते हैं और कंफर्म टिकट की तलाश कर रहे हैं तो इस समर स्पेशल ट्रेन में ​बुकिंग करा सकते हैं. 

इंडियन रेलवे ने जानकारी दी है कि आनंद विहार टर्मिनल-छपरा कचहरी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार से ट्रेन संख्या 05101 और वापसी के लिए ट्रेन संख्या 05102 से संचालित होगी. इस समर स्पेशल ट्रेन के सिर्फ दो फेरे चलाई जाएंगी.  

कब से चलाई जाएगी ये ट्रेनें 

05101 छपरा कचहरी-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन 18 जून 2023 यानी आज से चलाई जाएगी. यह ट्रेन छपरा कचहरी से सुबह 8 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं वापसी में 05102 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा कचहरी समर स्‍पेशल ट्रेन 19 जून 2023 को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 7 बजे से चलेगी और अलगे दिन सुबह 4.40 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी. 

किन रूट से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें 

इन ट्रेनों में रिजर्व और अनरिजर्व कोच हैं, दोनों के लिए बुकिंग करा सकते हैं. यह स्पेशल ट्रेन मरहौरा, मसरख, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन ,बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद और गाज़ियाबाद स्‍टेशनों पर रुककर चलेगी. 

कहां से करा सकते हैं बुकिंग 

अगर आप भी इन रूटों से होकर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं. गौरतलब है कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर स्पेशल ट्रेन चलाता है, ताकि यात्रियों को आने जाने में असुविधा नहीं हो. 

ये भी पढ़ें 

RBI Penalty: भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बड़ी कंपनी पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget