एक्सप्लोरर

ट्रेन छूटने से कितनी देर पहले तक बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन, रेलवे का यह नियम नहीं पता होगा आपको

Train Boarding Station Changing Rules: आप ट्रेन में अपना बोर्डिंग स्टेशन चेंज कर सकते हैं. रेलवे आपको यह सहूलियत देता है. कितनी देर पहले तक बदल सकते हैं अपना बोर्डिंग स्टेशन. चलिए आपको बताते हैं. 

Train Boarding Station Changing Rules: भारतीय रेलवे रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे व्यवस्था है. भारत में रेलवे के जरिए रोजाना 2.5 करोड़ से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं. ट्रेन में ज्यादातर यात्री रिजर्वेशन करवा कर ही सफर करना पसंद करते हैं. रिजर्वेशन कोच में यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलती हैं. आपने ने जिस स्टेशन से टिकट बुक की होती है. उसी स्टेशन से आपको ट्रेन में बैठना होता है.

लेकिन कई बार इस तरह की स्थिति बन जाती है कि आप अपने बोर्डिंग स्टेशन से दूर होते हैं. ऐसे में आप चाहे तो अपना बोर्डिंग स्टेशन चेंज कर सकते हैं. भारतीय रेलवे की ओर से आपको यह सहूलियत दी जाती है. कितनी देर पहले तक बदल सकते हैं अपना बोर्डिंग स्टेशन. क्या होगी इसकी पूरी प्रक्रिया चलिए आपको बताते हैं. 

24 घंटे पहले तक बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन

कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न हो जाती हैं. जिनके चलते आपको अपने फैसला बदलने पड़ते हैं. ट्रेन में सफर करने के दौरान भी इस तरह की परिस्थितियों आ जाती हैं. आपने जहां से ट्रेन की टिकट बुक करवाई होती है. आप समय रहते उस बोर्डिंग स्टेशन तक नहीं पहुंच पाते. तो ऐसे में आपको भारतीय रेलवे की ओर से यह सुविधा दी जाती है कि आप अपनी सहूलियत अनुसार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल लें.

यह भी पढ़ें: यूपीआई में क्या है क्रेडिट लाइन फीचर, जानें कितनी महंगी पड़ती है यह सर्विस?

मसलन अगर आपने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से टिकट बुक करवाई है. लेकिन आप उस समय हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर हैं. तो आप अपना बोर्डिंग स्टेशन नई दिल्ली से चेंज करके हजरत निजामुद्दीन कर सकते है. बता दें ट्रेन के चलने से पहले 24 घंटे तक ही आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली-NCR में भी कपल्स को नहीं मिलेंगे OYO रूम्स? जान लीजिए अपने काम की बात

ऐसे चेंज करें बोर्डिंग स्टेशन

अपना बोर्डिंग स्टेशन चेंज करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर, कैप्चा कोड दर्ज करके लाॅगिन करना होगा. उसके बाद आपको बुकिंग टिकट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ट्रेन स्टेशन ट्रेन नंबर और प्रस्थान करने का समय दर्ज करना होगा.

उसी में नीचे की ओर आपको चेंज बोर्डिंग प्वाइंट का ऑप्शन दिख जाएगा. उस पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेनू ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सामने स्टेशंस की लिस्ट होगी. जिस स्टेशन से आप ट्रेन पकड़ना चाहते हैं. उस पर क्लिक करके सबमिट कर दें. प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद आपका बोर्डिंग स्टेशन चेंज हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बच्चों की पढ़ाई की ना करें चिंता, इस योजना में शुरू करें निवेश, जमा कर सकते हैं 25 लाख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस और सियालदह राजधानी भी रद्द, 10 घंटे ठप रहेंगे नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
तेजस और सियालदह राजधानी भी रद्द, 10 घंटे ठप रहेंगे नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
पटना-दिल्ली रूट: संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी समेत 4 प्रीमियम ट्रेनें रद्द
पटना-दिल्ली रूट: संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी समेत 4 प्रीमियम ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का रेलवे पर बुरा असर, मुंबई-दिल्ली रूट की 5 ट्रेनें रद्द, 2 का वक्त बदला
CJP प्रोटेस्ट का रेलवे पर बुरा असर, मुंबई-दिल्ली रूट की 5 ट्रेनें रद्द, 2 का वक्त बदला
छठ पर घर जाने वालों को खुशखबरी, बिहार तक चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट
छठ पर घर जाने वालों को खुशखबरी, बिहार तक चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget