एक्सप्लोरर

Indian Railways: लेट हुई या छूट गई है ट्रेन...तो ना लें टेंशन, इस तरकीब से रेलवे देगा रिफंड! जानें पूरा प्रोसेस

TDR Filing: अगर आपकी ट्रेन छूट गई है या 3 घंटे से अधिक लेट है तो आप टीडीआर फाइल करके रिफंड प्राप्त कर सकते हैं.

Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे (Indian Railway) देश के करोड़ों लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से यात्रा करके अपने घर को जाते हैं. ऐसे में ट्रेन छूटना या लेट होना (Train Late) एक बेहद आम बात है. कई बार लोग सही समय पर घर से नहीं निकलते हैं, जिस कारण ट्रैफिक में फंसने से उनकी ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में उनके समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ट्रेन छूटने की स्थिति में आप अपने रिफंड (Railway Ticket Refund Claim) के लिए क्लेम कर सकते हैं.

रेलवे के नियम (Railway Rules) के अनुसार अगर किसी यात्री की ट्रेन छूट गई है या ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है तो ऐसी स्थिति में आप टिकट कैंसिल करके रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं. मगर इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस रिफंड को प्राप्त करने के लिए आपको रेलवे की कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक है. बिना इसके आपको रिफंड नहीं मिलेगा.

टीडीआर फाइल करना है जरूरी-

अगर आपकी ट्रेन छूट गई है या 3 घंटे से अधिक देरी से चल रही है तो ऐसी स्थिति में यात्री टीडीआर फाइल करके रिफंड प्राप्त कर सकता है. रेलवे यात्रियों को टीडीआर फाइल करने की ऑनलाइन फैसिलिटी देता है. ध्यान रखें की टीडीआर फाइल करने के बाद रिफंड मिलने में 60 दिन तक का वक्त लग सकता है.

ऑनलाइन टीडीआर कैसे करें फाइल?

  • टीडीआर फाइल करने के लिए सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करें.
  • आगे बुकिंग हिस्ट्री में क्लिक करें.
  • जिस बुकिंग में टीडीआर फाइल करना है उसे सेलेक्ट करें और टीडीआर पर क्लिक करें.
  • फिर टीडीआर चुनने के पीछे का कारण लिखें.
  • इसके बाद कारण लिखकर इसे सब्मिट कर दें.
  • टीडीआर फाइल करने के बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज दिखेगा.
  • सभी डिटेल्स को क्रॉस वेरीफाई करें और ओके पर क्लिक कर दें.
  • टीडीआर फाइल होने के बाद स्क्रीन पर आपको पीएनआर नंबर, ट्रांजैक्शन आईडी, रेफरेंस नंबर और टीडीआर का स्टेटस दिखने लगेगा.  
  • जिस खाते से पैसे कटे होंगे उसी में आपको 60 दिन के भीतर रिफंड मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

EPF Rules: जॉब छोड़ने के बाद क्या ईपीएफ खाते पर मिलने वाले ब्याज पर लगेगा टैक्स? जानें क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget