एक्सप्लोरर

अगर इंटरनेट पर वायरल हो गया आपका प्राइवेट फोटो तो इसे कैसे हटवा सकते हैं? जानिए काम की बात

अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. भारत में साइबर कानून और अंतरराष्ट्रीय डिजिटल नियमों के तहत आप ऐसे कंटेंट को हटवाने और अपनी निजता की रक्षा करने के पूरे हकदार हैं.

आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में किसी का भी प्राइवेट फोटो या वीडियो बिना इजाजत वायरल हो जाना कोई नई बात नहीं रही. कई बार ऐसा मजाक, बदले या साइबर अपराध के इरादे से किया जाता है. लेकिन अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. भारत में साइबर कानून और अंतरराष्ट्रीय डिजिटल नियमों के तहत आप ऐसे कंटेंट को हटवाने और अपनी निजता की रक्षा करने के पूरे हकदार हैं.

सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले, आपको उस फोटो या वीडियो के सारे स्क्रीनशॉट और लिंक (URL) सुरक्षित रखने चाहिए. ये बाद में रिपोर्ट करने या लीगल प्रोसेस में सबूत के तौर पर काम आते हैं. इसके बाद, जिस वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपकी इमेज मौजूद है, वहां सीधे रिपोर्ट करने का विकल्प होता है. Facebook, Instagram, Twitter, Reddit और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म "निजी सामग्री" (private content) की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हैं और अगर फोटो बिना सहमति के पोस्ट किया गया है, तो उसे हटाना उनकी जिम्मेदारी होती है.

गूगल से ले सकते हैं मदद

इसके अलावा, आप Google से भी उस लिंक को डिलीस्ट यानी सर्च रिजल्ट से हटवाने का अनुरोध कर सकते हैं. इसके लिए Google का Remove Outdated Content Tool या "Personal Content Removal Request" फॉर्म भरना होता है. अगर आपकी तस्वीर आपकी अनुमति के बिना इस्तेमाल हुई है, तो आप कॉपीराइट के तहत DMCA (Digital Millennium Copyright Act) के तहत भी नोटिस भेज सकते हैं. क्योंकि तस्वीर लेने वाला उसका कानूनी मालिक होता है.

यह टूल आएंगे काम

इसके साथ ही, कुछ खास प्लेटफॉर्म जैसे StopNCII.org और TakeItDown.org आपको अपने फोटो इंटरनेट से हटवाने में मदद करते हैं. ये बिना फीस के काम करते हैं और आपकी पहचान भी पूरी तरह गोपनीय रखते हैं. आप चाहें तो रिवर्स इमेज सर्च टूल जैसे Google Images या PimEyes की मदद से यह भी जांच सकते हैं कि आपकी फोटो और कहां-कहां पोस्ट की गई है.

गंभीर मामलों में ऐसे होगी कार्रवाई

अगर मामला गंभीर हो, जैसे जानबूझकर बदनाम करने, धमकी देने या अश्लील फोटो फैलाने का है. तो नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहिए. भारत में IT एक्ट 2000 की धारा 66E, 67 और BNS की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषियों को सजा हो सकती है. कुल मिलाकर, आज की डिजिटल दुनिया में अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. लेकिन अगर गलती से या किसी की नीयत से आपका प्राइवेट कंटेंट वायरल हो गया है, तो आपके पास उसे हटवाने और अपने अधिकारों की रक्षा करने के तमाम तरीके मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद इस योजना में करें इन्वेस्ट, हर महीने ब्याज से कमाएंगे 20500 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tea Maker: अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
Investment Lesson: फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Travel Tax: बाइक स्कूटी से नैनीताल जा रहे तो सावधान, घूमना हुआ महंगा, वसूला जा रहा इतने रुपए का टैक्स
Travel Tax: बाइक स्कूटी से नैनीताल जा रहे तो सावधान, घूमना हुआ महंगा, वसूला जा रहा इतने रुपए का टैक्स

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget