एक्सप्लोरर

अगर बीवी आर्थिक रूप से सक्षम हो, क्या तब भी ‘तलाक’ के बाद देना होगा ‘मेंटेनेंस'?

रेमंड कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के तलाक की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. जो भी इस तलाक की खबर सुन रहा है वो हैरान है.

रेमंड कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के तलाक की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. जो भी इस तलाक की खबर सुन रहा है वो हैरान है कि आखिर पत्नी तलाक के बदले इतने पैसे क्यों मांग रही है? तलाक के बदले में पत्नी ने पति की कुल संपत्ति का 70 फीसदी हिस्सा मांगा है, यानी गणित के हिसाब से गणना करें तो यह रकम 8,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
हालांकि ये तो हाई प्रोफाइल मामला हो गया लेकिन बात जब सामान्य लोगों पर आती है तो दिमाग हिल जाते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि इस तरह के मामले में सबसे अधिक भार एक पक्ष पर ज्याद पड़ता है. ऐसा लगता कि इस बारे में कोई बात ही करने वाला नहीं है. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए ‘भरण-पोषण’ को लेकर बड़ी बात कही.

महिला को नहीं दिया जाएगा मेंटनेंस 
दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने तलाक के मामले की सुनवाई के दौरान पति-पत्नी को खुद काम करने पर जोर दिया है. इस सुनवाई के दौरान जस्टिस वी. कामेश्वर राव और अनूप कुमार मेंदीरत्ता की बेंच ने एक महिला के भरण-पोषण के दावे को खारिज कर दिया. कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि महिला शिक्षित है और अपने दम पर काम करने में सक्षम है. 

अपनी मर्जी से बेरोजगार है महिला 
कोर्ट ने आगे बताया कि जब तक उनके पति ने तलाक का केस दायर नहीं किया तब तक वह काम कर रही थीं. ऐसे में वह नौकरी करने में सक्षम है और महिला अपनी मर्जी से बेरोजगार है. कोर्ट ने महिला को सलाह देते हुए साफ कहा कि गुजारा भत्ता पाना और दूसरे पक्ष पर आर्थिक बोझ पैदा करना कोई कारण नहीं माना जा सकता.

फैमिली कोर्ट के फैसले को दिया पलट
आपको बता दें कि फैमिली कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसमें उसने तलाकशुदा पति को अपनी पूर्व पत्नी को एक निश्चित गुजारा भत्ता देने की सिफारिश की थी, जिसके बाद पति ने हाई कोर्ट में अपनी बात रखी और हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को पलट दिया गया.

क्या है कहता भरण-पोषण का कानून?
हमारे देश में अलग-अलग धर्मों के लोगों को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने की इजाजत है. इसलिए तलाक के प्रावधान भी अलग-अलग हैं. हिंदुओं के बीच विवाह व्यवस्था हिंदू विवाह अधिनियम द्वारा निर्देशित होती है. यहां तलाक की स्थिति में न केवल पति बल्कि पत्नी को भी पति से भरण-पोषण या गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार है जबकि विशेष विवाह अधिनियम के तहत होने वाली शादियों में केवल पत्नी को ही भरण-पोषण या गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें- क्या है एलआईसी का जीवन साथी स्कीम? जिसमें तेलंगाना के CM की पत्नी ने किया है निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन टिकट नहीं हो रहा कंफर्म? अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
ट्रेन टिकट नहीं हो रहा कंफर्म? अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
नॉमिनी की मौत के बाद तुरंत करें ये काम, मुसीबतों से बचेंगे आप
नॉमिनी की मौत के बाद तुरंत करें ये काम, मुसीबतों से बचेंगे आप
कैसे खोलें जन औषधि केंद्र, सरकार से भी मिलेगी आर्थिक मदद
कैसे खोलें जन औषधि केंद्र, सरकार से भी मिलेगी आर्थिक मदद
आधार ऐप से फिंगरप्रिंट और आइरिस ऐसे करें लॉक, सुरक्षित रहें
आधार ऐप से फिंगरप्रिंट और आइरिस ऐसे करें लॉक, सुरक्षित रहें

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget