एक्सप्लोरर

पंजाब के लोग अब घर बैठे करा सकते हैं अपना काम, जानिए कैसे मिलेगा 'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' योजना का लाभ

भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली योजना शुरूआत की है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने 10 दिसंबर को इस योजना को हरी झंडी दिखाई.

भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली योजना शुरुआत की है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने आज यानी 10 दिसंबर को इस योजना को हरी झंडी दिखाई. ऐसे में पंजाब में रहने वाले लोगों के कई काम आसान हो जाएंगे और वह भी अपने कई काम घर बैठे आराम से निपटा सकेंगे. सरकार ने आज लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक नई स्कीम की शुरूआत की है. तो इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पंजाब सरकार की यह योजना क्या है और लोग इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?

क्या है ये योजना?
इस योजना का नाम 'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' है. इस योजना के तहत पंजाब के लोगों को उनके घर पर 43 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें दैनिक जीवन से जुड़े कई राहत कार्य शामिल हैं, जिनके लिए लोगों को समय निकालकर सरकारी कार्यालयों या सेवा केंद्रों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब नहीं जाना पड़ेगा. अब प्रदेश के लोगों के लिए घर बैठे ही जन्म प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, मृत्यु, आय, आवास, जाति, सीमावर्ती क्षेत्र, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र और भूं सीमांकन जैसे कई काम पूरे हो जाएंगे. सरकार ने बताया कि हथियार के लाइसेंस, आधार और स्टांप पेपर को छोड़कर सभी सरकारी सेवाएं इस योजना के दायरे में आएंगी.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार गलती करने के बाद नहीं मिलता है आधार कार्ड में सुधार का मौका

कैसे ले सकते हैं लाभ?
अहम मुद्दे पर आते हैं कि इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है. इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने बताया था कि आपको 1076 नंबर पर कॉल करना होगा, जिसके बाद आप अपनी सुविधा के मुताबिक अपने काम की जानकारी देकर सेवाएं ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि आवेदक को संबंधित सेवा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, शुल्क और अन्य शर्तों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी. आवदेकों को इस संबंध में उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस मिलेगा, जिसमें जरूरी दस्तावेज और तारीख के साथ समय के बारे में जानकारी दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget