एक्सप्लोरर

गाड़ी में अभी तक नहीं लगवाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर

अगर आपकी गाड़ी पर पुरानी नंबर प्लेट लगी है तो अब HSRP लगवाना जरूरी है. इसे आप घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर वाहन जानकारी भरें, फिटमेंट लोकेशन चुनें और ऑनलाइन पेमेंट करें.

अगर आपकी गाड़ी पर अब भी पुराने नंबर प्लेट लगी हुई है तो सावधान हो जाइए. ट्रैफिक नियमों के अनुसार अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो चालान कट सकता है और कई मामलों में गाड़ी तक सीज हो सकती है. दरअसल HSRP एल्युमिनियम से बनी एक खास नंबर प्लेट होती है. जिसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और लेजर कोड मौजूद होता है. इसके साथ कलर कोडेड स्टीकर भी लगता है, जिसमें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, ईंधन का प्रकार और अन्य अहम जानकारी दर्ज होती है. इस प्लेट से चोरी हुई गाड़ी को ट्रैक करना आसान हो जाता है.

किन वाहनों के लिए जरूरी

यह नियम दो, त‍िपहिया और चार पहिया सभी प्रकार के वाहनों के लिए लागू है. खासतौर पर 1 अप्रैल 2019 से पहले जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ उनके लिए HSRP लगवाना जरूरी है. नई गाड़ियां तो पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ आती है.

घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

  • अब लोगों को HSRP के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है. इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होगा.
  • नंबर प्लेट ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर अपना राज्य और वाहन का प्रकार सेलेक्ट करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी.
  • फिर आपको फिटमेंट लोकेशन चुननी होगी. नंबर प्‍लेट को या तो आप घर पर मंगवा सकते हैं या फिर नजदीकी डीलरशिप से लगवा सकते हैं.
  • इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करें. दोपहिया वाहनों के लिए लगभग 300 से 400 और चार पहिया वाहनों के लिए 500 से 600 रुपये तक का खर्च आता है.
  • पेमेंट करने के बाद आपको बुकिंग रिसिप्ट मिलेगी, जिसे नंबर प्‍लेट लगवाते समय दिखाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- शपथ लेने के बाद जिस रजिस्टर पर साइन करते हैं उपराष्ट्रपति, उस पर क्या लिखा होता है?

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget