एक्सप्लोरर

कुट्टू के मिलावटी आटे की कैसे करें पहचान? नवरात्रि में जमकर बेईमानी कर रहे जालसाज 

नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में जालसाज भी एक्टिव हो गए हैं और व्रत में खाए जाने वाले सामान में जमकर मिलावट कर रहे हैं. मिलावटी सामान खाने से आपका व्रत तो टूटेगा ही, सेहत पर भी बुरा असर होगा.

Kuttu Ka Atta: 30 मार्च यानी रविवार से हिंदुओं के बड़े पर्वों में से एक नवरात्रि शुरू हो चुकी है. नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं और माता रानी की पूजा करते हैं. इस बार नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक हैं. इस दौरान व्रती लोग खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए कई तरह के पौष्टिक आहार खाते हैं, जिसमें साबूदाना, सिंघाड़े का आटा और कुट्टु का आटा सबसे ज्यादा खाया जाता है. 

नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में जालसाज भी एक्टिव हो गए हैं और व्रत में खाए जाने वाले सामान में जमकर मिलावट कर रहे हैं. अगर आप भी ऐसा मिलावट वाला सामान खरीद रहे हैं तो आपका व्रत तो टूटेगा ही साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में हम आपको व्रत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले कुट्टे के आटे की पहचान करने के तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी अगर कुट्टू का आटा खरीदने वाले हैं तो मिलावट से बच सकें. 

रंग से करें पहचान

कुट्टू के आटे की सबसे बड़ी पहचान उसका रंग होता है. कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है. अगर इसमें मिलावट की जाती है तो इसका रंग हल्का हो सकता है. ऐसे में आपको भी अगर हल्के रंग का कुट्टू का आटा मिल रहा है तो सावधान हो जाएं.

पानी में डाल कर देखें

असली कुट्टू के आटे की पहचान पानी में डालकर भी की जा सकती है. आप एक गिलास पानी में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालकर देखें. अगर उसमें किसी अन्य चीज की मिलावट है तो वह पानी में ऊपर ही उतराती हुई दिख जाएगी. इससे आप असली कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं. आप आटा गूथकर भी इसकी पहचान कर सकते हैं. अगर आटे में मिलावट तो गूथते समय यह बिखरेगा. 

लेबल देखकर ही करें खरीदारी

आप अगर कुट्टू का आटा खरीदने जा रहे हैं तो पहले उसके पैकेट की जांच अच्छे ढंग से करें. इसमें FSSAI मार्क जरूर होना चाहिए, साथ ही आप यह भी देख सकते हैं कि इसमें क्या-क्या मिला है. साथ ही एक्सपायरी डेट की भी जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: जिंदा होने का सबूत दिए बिना नहीं मिलेगा अनाज, जानें राशन कार्ड धारकों को अब क्या करना होगा?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget