एक्सप्लोरर

वंदे भारत मेट्रो में कितना होगा किराया? ये जानकारी आई सामने

Vande Bharat Metro Fare: भारत में वंदे भारत ट्रेनों के बाद अब वंदे भारत मेट्रो की सेवाएं भी शुरू होने जा रही हैं. जुलाई में इसका टेस्ट किया जाएगा. चलिए जानते है कितना हो सकता है इसका किराया.

Vande Bharat Metro Fare: साल 2019 में भारत में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था. यह सुपरफास्ट ट्रेन सबसे पहले दिल्ली और वाराणसी के रूट पर चली. इसके बाद यह देश के विभिन्न रूटों पर चलाई गई. वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन के बाद अब जल्द ही भारत में वंदे भारत मेट्रो ट्रेन भी पटर‍ियों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी. जुलाई में इसका पहले ट्रायल किया जाना है. 

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुरुआत में 50 वंदे मेट्रो ट्रेन में चलाई जाएंगी. इसके बाद इस संख्या को 400 तक पहुंचाया जाएगा. वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की रेंज 100 किलोमीटर से ढाई सौ किलोमीटर के बीच तय की जाएगी. लोगों के मन में इसके किराए को लेकर जिज्ञासा है.  चलिए जानते हैं कितना हो सकता है वंदे भारत मेट्रो किराया. 

सामान्य मेट्रो जितना ही हो सकता है 

जिस तरह भारत के अलग-अलग शहरों में मेट्रो ट्रेन संचालित है इस तरह वंदे भारत मेट्रो चलाई जाएगी. हालांकि इसके लिए स्टेशन और रूट किस प्रकार होगा यह बताया नहीं गया है. और ना ही इसके किराए को लेकर अभी कुछ आधिकारिक जानकारी सामने आई है. 

लेकिन अनुमान के मुताबिक दूरी के हिसाब से इसका भी किराया तय होगा. यानी ₹20 से शुरू होकर यह ₹100 के करीब तक हो सकता है. क्या इसमें अन्य मेट्रो कार्ड चलेंगे इस बात को लेकर भी अब तक कोई जानकारी नहीं आई है. 

बाकी मेट्रो सेवाओं से होगी अलग

सामान्य मेट्रो की बात की जाए तो उसमें आठ कोच होते हैं. वही वंदे भारत मेट्रो की बात की जाए तो उसकी शुरुआत 12 कोच से होगी. हालांकि इस घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है. नॉर्मल मेट्रो की गति जहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है. 

तो वहीं वंदे भारत मेट्रो की स्पीड अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की होने का अनुमान है. वंदे भारत मेट्रो को शुरुआत में दिल्ली से मेरठ , दिल्ली से गाजियाबाद और मुंबई से ठाणे तक चलाया जाएगा. तो वहीं बाद में अन्य शहरों में भी इसे चलाया जाएगा.  

यह भी पढ़ें: PM Shri Yojana: क्या है पीएम श्री योजना, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget