एक्सप्लोरर

खो गया आधार और भूल गए नंबर... ऐसे मिलेगा खोया हुआ आधार कार्ड?

हर जगह आधार कार्ड की मांग होती है. लेकिन सोचिए, अगर आपका आधार कार्ड खो जाए और आपको आधार नंबर भी याद न हो, तो क्या करेंगे? चलिए आपको बताते हैं आसान सा तरीका.

आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. बैंक में खाता खोलना हो, पेंशन लेनी हो, मोबाइल नंबर लेना हो या सरकारी योजना का फायदा, हर जगह आधार कार्ड की मांग होती है. लेकिन सोचिए, अगर आपका आधार कार्ड खो जाए और आपको आधार नंबर भी याद न हो तो क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने ऐसी परेशानियों का हल निकाल रखा है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आधार कार्ड खो जाए और नंबर भी भूल जाएं, तो कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके दोबारा अपना आधार नंबर और ई-आधार कार्ड पा सकते हैं, वो भी बिना कहीं दौड़-भाग किए. 

ऐसे मिलेगा खोया हुआ आधार कार्ड?

अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर पहले से जुड़ा हुआ है तो आप आसानी से ऑनलाइन अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज में आधार पुन प्राप्त करें (Retrieve Lost UID या EID) ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आपको चुनना होगा कि आप UID (आधार नंबर) या EID (नामांकन नंबर) पाना चाहते हैं. अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें. Send OTP पर क्लिक करें. आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, OTP दर्ज करते ही स्क्रीन पर आपका आधार नंबर या EID आ जाएगा. इसके बाद आप चाहें तो उसी साइट से ई-आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

mAadhaar ऐप से भी कर सकते हैं रिकवर

अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो UIDAI का mAadhaar ऐप भी बहुत काम का है. इसमें भी आप आधार नंबर दोबारा निकाल सकते हैं. mAadhaar ऐप से रिकवर करने के लिए प्ले स्टोर या एप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें. ऐप में लॉगिन करें और Retrieve UID या EID पर क्लिक करें. फिर नाम, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड भरें और OTP के लिए  करें. OTP डालते ही स्क्रीन पर आधार नंबर या नामांकन नंबर दिख जाएगा. आप ऐप से भी ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं. 

अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?

अगर आपने आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया था या OTP नहीं आ रहा है तो फिर ऑनलाइन तरीका काम नहीं करेगा. इस स्थिति में आपको ऑफलाइन तरीका अपनाना होगा. जिसके लिए अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाएं. वहां आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता आदि बताना होगा. इसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा. अगर सारी जानकारी सही पाई गई, तो आपको तुरंत आधार नंबर और ई-आधार की कॉपी दे दी जाएगी. आप चाहें तो वहीं से 30 रुपए देकर आधार का प्रिंट भी ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : एक साल में कितनी बार करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज, जान लें क्या है लिमिट?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में है पीएफ खाताधारकों की गाढ़ी कमाई
EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में है पीएफ खाताधारकों की गाढ़ी कमाई
ट्रैफिक चालान का नया नियम, अब मौके पर ही ऑनलाइन होगा जुर्माने का भुगतान
ट्रैफिक चालान का नया नियम, अब मौके पर ही ऑनलाइन होगा जुर्माने का भुगतान
दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए
दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए
कंपनियों ने बंद कर दिए नए LPG कनेक्शन, गैस सिलेंडर के लिए कहां करें अप्लाई?
कंपनियों ने बंद कर दिए नए LPG कनेक्शन, गैस सिलेंडर के लिए कहां करें अप्लाई?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
Embed widget