एक्सप्लोरर

होली पर आप भी तो नहीं खरीदने जा रहे नकली मावा, ऐसे कर सकते हैं चेक

Mava Buying Tips: जब आप मावा खरीदने जब बाजार जाएं. तो पहले चेक कर लें कहीं नकली मावा तो नहीं खरीद रहे. इस तरह कर सकते हैं चेक कर सकते हैं मावा की क्वालिटी.

Mava Buying Tips: मार्च का महीना चल रहा है. और अब से कुछ दिनों बाद ही होली का त्यौहार मनाया जाएगा. होली भारत के दो प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन सभी लोग रंगों में रंगे हुए नजर आते हैं. एक दूसरे पर जमकर गुलाल फेंकते हैं.  शहरों की सभी सड़के रंगों से सराबोर नजर आती हैं. लेकिन होली पर सिर्फ रंग ही नहीं खेले जाते. होली पर भी दिवाली की तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इनंमें से ज्यादातर पकवानों में मावा यानी खोये का इस्तेमाल होता है.

एक समय था जब लोगों के घरों में भैंस और गाय हुआ करती थीं. दूध को उबालकर मावा बनाते थे. लेकिन अब ज्यादातर लोग  बाजार से मावा खरीदकर लाते हैं. मगर बाजार में सभी चीजों में काफी मिलावट आने लगी है. मावा में भी खूब मिलावट देखने को मिलती है. इसलिए जब आप मावा खरीदने जब बाजार जाएं. तो पहले चेक कर लें कहीं नकली मावा तो नहीं खरीद रहे. इस तरह कर सकते हैं चेक. 

रंग देखकर करें पता

जब आप बाजार में मावा खरीदने जाते है. तो आप उसकी क्वालिटी चेक कर सकते हैं. आप जो मावा खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली. इसके लिए आप मावा का कलर देख कर भी पता कर सकते हैं. अगर मावा ज्यादा सफेद या फिर ज्यादा पीला है. तो समझ लीजिए मावा नकली है. 

 

उगंलियों से मसलकर करें चेक

इसके अलावा आप मावा की क्वालिटी चेक करने के लिए उसे उंगलियों से मसलकर देख सकते हैं. अगर वह आपको स्पंजी लगे तो समझ लीजिए वह नकली है. मावा असली होगा तो नरम लगेगा और उंगिलयों पर चिकनाहट आ जाएगी. अगर मावा टूट जाएगा. और चिकनाहट नहीं छोड़ेगा तो समझिए वह नकली है. 

यह भी पढ़ें: शिव-पार्वती की शादी वाली जगह होती है डेस्टिनेशन वेडिंग, ये है बुक करने का तरीका

आयोडीन से करें टेस्ट

मावे का छोटा से टुकड़ा लें. और उसमें कुछ बूंदे आयोडीन की मिला दें. अगर मावा नकली है और उसमें मिलावट है. तो उसका रंग बदलकर नीला हो जाएगा. अगर मावा असली होगा तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: असली और नकली घी की ऐसे होती है पहचान, खरीदने से पहले कर लें चेक

गर्म कर के चेक करें

जब आप मावा को गर्म करेंगे तो असली मावा पिघलने लगेगा और घी छोड़ने लगेगा. लेकिन नकली मावा जलने लगेगा. आप सूंघ कर भी मावा की क्वालिटी चेक कर सकते हैं. अगर मावा असली होगा तो उसमें दूध जैसी खुश्बू आएगी. नकली मावा में दुर्गंध आएगी.

यह भी पढ़ें: महिला समृद्धि योजना के लिए कैसे बनेगा BPL कार्ड? दिल्ली की महिलाएं जान लें अपने काम की बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget