एक्सप्लोरर

ये चीजें आपके पास तो नहीं मिलेगी सरकारी इंटर्नशिप, जानें कौन कर पाएगा आवेदन?

Government Internship Program: केंद्र सरकार 1 करोड़ छात्रों को इंटर्नशिप देगी. 500 कंपनियों द्वारा यह इंटर्नशिप दी जाएगी. लेकिन इस तरह के छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका नहीं मिल पाएगा.

Government Internship Program: केंद्र सरकार द्वारा देश के अलग-अलग नागरिकों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से योजनाएं चलाई जाती है. मोदी सरकार 3.0 के बजट में भी छात्रों के लिए एक बड़ी स्कीम का ऐलान किया गया है. इस स्कीम के तहत छात्रों को सरकार इंटर्नशिप दिलाने में मदद करेगी. अक्सर होता यह है छात्र जब पढ़ाई पूरी कर लेते हैं तो उन्हें इंटर्नशिप के लिए काफी भटकना पड़ता है. 

इसके बाद उन्हें जाॅब पाने में भी काफी वक्त लग जाता है. इसीलिए अब केंद्र सरकार के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत छात्रों को इंटर्नशिप करने के लिए बहुत सी ऑपच्यरुनिटीज दी जाएंगी. लेकिन इसके लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं तय की गई हैं. उन्हें पूरा करने वाले छात्रों को ही इंटर्नशिप करने का मौका मिल पाएगा. जिन छात्रों के पास यह चीजें होंगी उन्हें नहीं मिलेगा मौका. चलिए जानते हैं पूरी खबर. 

सरकार एक करोड़ छात्रों को देगी इंटर्नशिप

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024 का बजट पेश किया था. जिसमें उन्होंने छात्रों के लिए एक बड़ी स्कीम का ऐलान भी गया था. बजट में वित्त मंत्री द्वारा 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप देने की घोषणा की गई है. तकरीबन 500 बड़ी कंपनियों द्वारा छात्रों को अलग-अलग स्ट्रीम में  इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. भारत सरकार द्वारा इसके लिए से 1.48 लाख करोड़ का बजट भी जारी किया जाएगा. इंटर्नशिप प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए छात्रों को कुछ पात्रताएं पूरी करनी होंगी. 

इन छात्रों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप

भारत सरकार के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में छात्रों के लिए कुछ क्राइटेरिया बनाए गए हैं.  जिनमें उन छात्रों को लाभ नहीं दिया जाएगा. जिन्होंने फुल टाइम कोर्स नहीं किया है और जिनकी उम्र 21 साल से कम है या 24 साल से ज्यादा है. तो इसके साथ ही उन छात्रों को भी इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का फायदा नहीं मिलेगा जिन्होंने आईआईटी, आईआईएम और आईआईएसईआर से पढ़ाई की है.

और जिन छात्रों के पास का सीए या सीएमए की डिग्री है. वह भी इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे. किसी छात्र के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला है. या फिर इनकम टैक्स देने की श्रेणी में आता है. तो ऐसे छात्रों को भी इस प्रोग्राम का  बेनिफिट नहीं मिलेगा.

सरकार देगी 5 हजार रुपये

सरकार की इस इंटर्नशिप स्कीम के तहत जो छात्र सेलेक्ट किए जाएंगे. उन्हें सरकार हर महीने 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के तौर पर देगी. तो उसके साथ ही सरकार द्वारा उन्हें 6 हजार रुपये एक साथ दिए जाएंगे. 5 साल की इस इंटर्नशिप में दो चरण होंगे जिनमें पहले चरण में 2 साल तो वहीं दूसरे चरण में 3 साल की इंटर्नशिप होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार को मिली नई वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या होगा रूट... कितना होगा किराया, जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget