एक्सप्लोरर

Ration Card: राशन कार्ड धारकों को सरकार ने दिया तोहफा...E-kyc की अंतिम तारीख को बढ़ाया आगे

आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ना होता है. जिन्होंने अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने ई- केवाइसी की समय सीमा बढ़ा दी है.

Utility News: भारत में आज भी कई लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं. इन लोगों के लिए सरकार बीपीएल और फ्री राशन जैसी सुविधाएं चलाती है. ऐसे में फ्री में राशन लेने के लिए भी सरकार की तरफ से कुछ औपचारिकताएं होती हैं जिन्हें आवेदकों को पूरा करना होता है, इन औपचारिकताओं के बगैर आवेदक फ्री राशन के लिए मान्य नहीं होता है. इन्ही में से एक औपचारिकता राशन में ई- केवाइसी की भी है, जिसमें अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ना होता है. जिन्होंने अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने ई- केवाइसी की समय सीमा बढ़ा दी है.

ये है राशन को आधार से लिंक करने की लास्ट डेट

सरकार ने आधार को रोशन से लिंक करने के लिए पहले समय सीमा 30 जून 2024 रखी थी. लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 तक कर दिया है. इससे पहले भी सरकार कई बार राशन के आधार से जोड़ने की तारीखों को बढ़ा चुकी है. राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है, जिससे कि सही व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके. सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था.

इस तरह से कर सकते हैं आधार को राशन से लिंक

1-इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए सरकार ने हर राज्य के लिए अलग पोर्टल बनाया हुआ है.

2-पोर्टल पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा. यहां से आप अपना ई-केवाइसी का प्रोसेस शुरू कर पाएंगे.

3-इसके बाद लिंक करने की प्रकिया को पूरा करने के लिए आपसे राशन कार्ड का नंबर, आधार कार्ड का नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा जिसे आपको दर्ज करना होगा.

4-इसके बाद आपको सबमिशन बटन पर क्लिक करना होगा.

5-इसके बाद आपको एक ओटीपी वाला मैसेज प्राप्त होगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा, इसके दर्ज करते ही आपका आधार आपको राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा.

7- इसकी जानकारी आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगी.

8- इन सभी प्रक्रिया में सबसे जरूरी है आपका आधार आपके रजिस्टर्ड मोबाइल से लिंक होना.

यह भी पढ़ें: क्या पीएम सूर्योदय योजना में अब भी हो रहे हैं आवेदन? जानें क्या है अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget