एक्सप्लोरर

मुफ्त का ज्ञान देने के लिए भी सरकार देगी 5 लाख रुपये, इस योजना के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Viksit Bharat 2047: अगर आपका भी कोई दोस्त खुद को काफी ज्ञानी समझता है और सोचता है कि वो सबसे बेस्ट आइडिया दे सकता है तो उसे आज ही इस योजना के बारे में बताएं.

Viksit Bharat 2047: हर किसी ग्रुप में एक ऐसा लड़का जरूर होता है जो मुफ्त का ज्ञान जरूर देता है, बिना पूछे वो कई तरह के आइडिया दे देता है. हालांकि उसके दोस्तों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता और वो इसे हल्के में लेकर टाल देते हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि इसी मुफ्त के ज्ञान के लिए आपको 5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं तो आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे. 

सरकार चला रही योजना
दरअसल सरकार की तरफ से एक ऐसी योजना चलाई जा रही है, जिसमें आपको कुछ आइडिया देने हैं और अगर आपके ये विचार सरकार को पसंद आते हैं तो आपको लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा. अब अगर आपके ग्रुप में भी कोई ऐसा ज्ञानी है तो उसे ये खबर तुरंत बता दें. इस प्लेटफॉर्म का नाम विजन विकसित भारत @2047 है.

तीन कैटेगरी में मिलता है पुरस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से तमाम मंचों से विकसित भारत को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं, इसके लिए वो युवाओं को सबसे ज्यादा क्रेडिट देते हैं. उनका कहना है कि युवा ही विकसित भारत की नींव रखेंगे और इसी युवा शक्ति की वजह से हमारा देश विकसित देश बनेगा. यही वजह है कि सरकार की तरफ से विकसित भारत के लिए तमाम विषयों को लेकर अपने विचार साझा करने का ऑफर दिया जा रहा है. जिसमें कोई भी जाकर अपने विचार रख सकता है, 5 विषयगत क्षेत्रों में से प्रत्येक में सर्वश्रेष्ठ विचारों को 3 पुरस्कार दिए जाएंगे. 

सबसे अच्छे आइडिया देने के लिए तीन चरण में पुरस्कार दिए जाते हैं, सबसे पहले पांच लाख रुपये का इनाम है. इसके बाद दूसरे सबसे अच्छे आइडिया के लिए तीन लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये दिए जाते हैं. आपको innovateindia.mygov.in पर जाकर अपने मोबाइल या ईमेल से लॉगइन करना होता है. इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारी भरनी होती है और फिर अपना सुझाव देकर सबमिट करना होता है. अगर आपका आइडिया सबसे बेस्ट निकला तो आप घर बैठे लखपति बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें - Haldwani Riots: क्या होती है नजूल की जमीन, आम लोगों को इस्तेमाल के लिए कैसे मिलती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO: हायर पेंशन के अटके मामले, कितने क्लेम पेंडिंग और कितने मंजूर?
EPFO: हायर पेंशन के अटके मामले, कितने क्लेम पेंडिंग और कितने मंजूर?
Train News: रेल में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का हक किसका? जानें नियम
Train News: रेल में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का हक किसका? जानें नियम
सितंबर से हर घर पहुंचेगी गैस, सरकार ने बनाया प्लान, बुकिंग का झंझट होगा खत्म
सितंबर से हर घर पहुंचेगी गैस, सरकार ने बनाया प्लान, बुकिंग का झंझट होगा खत्म
अमृत उद्यान में मुफ्त एंट्री, राष्ट्रपति भवन के दीदार से पहले जानें बुकिंग के नियम
अमृत उद्यान में मुफ्त एंट्री, राष्ट्रपति भवन के दीदार से पहले जानें बुकिंग के नियम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget