एक्सप्लोरर

Gold Halmark: किस हॉलमार्क पर कितना शुद्ध होता है सोना? ऐसे कर सकते हैं पहचान

Gold Purity Checking Tips: सोना खरीदते समय लोग अक्सर असली-नकली को लेकर उलझन में रहते हैं. ऐसे में पहचान का सही तरीका जानना जरूरी है. जिससे पता चल सके सोना कितना शुद्ध है.

Gold Purity Checking Tips: सोना भारत में सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है. बल्कि यह निवेश और सुरक्षा का भी बड़ा जरिया माना जाता है. चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हो या फिर कोई खास मौका, लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं. लेकिन अक्सर लोग इस चिंता में रहते हैं कि जो सोना वह खरीद रहे हैं. वह असली है या उसमें मिलावट तो नहीं. ऐसे में हॉलमार्क सोने की शुद्धता पहचानने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है.

भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए हॉलमार्किंग करता है. फिर भी बहुत से लोग नहीं जानते कि किस हॉलमार्क का मतलब कितना शुद्ध सोना होता है. अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं. तो इस बारे में जानकारी हासिल करना आपके लिए बेहद जरूरी है. जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहे.

कैरेट से सोने की शुद्धता की पहचान 

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है. शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है. लेकिन गहनों के लिए इसे दूसरे धातुओं के साथ मिलाया जाता है. जिससे इसकी मजबूती बनी रहे. हॉलमार्क में अलग-अलग निशान दिए जाते हैं. जो इसकी शुद्धता बताते हैं. उदाहरण के लिए 24 कैरेट का मतलब 99.9% शुद्ध सोना, 22 कैरेट में लगभग 91.6% शुद्ध सोना और 18 कैरेट में करीब 75% शुद्ध सोना होता है. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में गलती से भूल गए सामान तो ऐसे ले सकते हैं वापस, जान लें काम की बात

गहने खरीदते समय ध्यान रखें कि BIS हॉलमार्क का चिन्ह जरूर मौजूद हो. इसके अलावा हॉलमार्क पर कैरेट, ज्वेलर की पहचान और जांच केन्द्र का कोड भी लिखा होता है. इन्हें ध्यान से देखकर आप असली और नकली सोने में फर्क कर सकते हैं. 

ऐसे करें असली सोने की पहचान

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ ज्वेलर के भरोसे न रहें. बल्कि हमेशा हॉलमार्क जरूर देखें. BIS हॉलमार्क में चार निशान होते हैं. BIS का लोगो, कैरेट या शुद्धता का नंबर, ज्वेलर की पहचान और जांच केंद्र का कोड. इसके अलावा आजकल आप BIS Care App के जरिए भी हॉलमार्क नंबर की जांच कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2100, जानें किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

ऐप पर हॉलमार्क नंबर डालने से तुरंत पता चल जाएगा कि सोना असली है या नहीं. ध्यान रखें कि बिना हॉलमार्क वाला सोना खरीदना हमेशा जोखिम भरा होता है. क्योंकि उसमें मिलावट की संभावना रहती है. सही जानकारी और सतर्कता से ही आप सोने की असली कीमत का लाभ उठा सकते हैं और धोखाधड़ी से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या पीएम किसान योजना की अगली किस्त दिवाली से पहले जारी होगी? जान लीजिए क्या है अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HPCL को LPG सिलेंडर पर भारी नुकसान, क्या आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर?
HPCL को LPG सिलेंडर पर भारी नुकसान, क्या आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर?
मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?
मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?
डूबने का सवाल ही नहीं! इन 3 बैंकों में आंख मूंदकर रख सकते हैं पैसा, RBI को भरोसा
डूबने का सवाल ही नहीं! इन 3 बैंकों में आंख मूंदकर रख सकते हैं पैसा, RBI को भरोसा
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget