एक्सप्लोरर

ओनर की मौत के बाद कैसे ट्रांसफर होता है गैस कनेक्शन? यह नियम नहीं होगा पता

Gas Connection Transfer Rules: अगर गैस कनेक्शन के ओनर की मौत हो जाए तो क्या होता है. क्या कनेक्शन बंद हो जाता है या किसी और के नाम ट्रांसफर हो सकता है? जानिए इस सवाल का जवाब.

एक समय था जब लोगों के घरों में खाना मिट्टी के चूल्हों पर बनाया जाता था. लेकिन अब यह बीती बातें हो चुकी हैं. अब सभी लोगों के घरो में गैस चूल्हों का इस्तेमाल होता है.. सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक सब कुछ इसी पर टिका होता है. सामान्य तौर पर गैस कनेक्शन जिसके नाम पर होता है. वही व्यक्ति उस पर गैस सिलेंडर रीफिल करवा सकता है.

लेकिन अगर कई लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर गैस कनेक्शन ओनर की डेथ हो जाए. तो क्या वह कनेक्शन बंद हो जाएगा या फिर किसी और के नाम ट्रांसफर हो सकता है. बहुत लोग इस प्रोसेस के बारे में अनजान होते हैं. चलिए आपको बताते हैं ओनर की डेथ के बाद कैसे गैस कनेक्शन ट्रांसफर किया जा सकता है. 

ओनरशिप ट्रांसफर करने के लिए क्या है प्रोसेस?

अगर गैस कनेक्शन के ओनर की मौत हो जाए तो कनेक्शन को ट्रांसफर कराने के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होते हैं. इसके सबसे पहले नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करें. वहां एक आवेदन देना होता है जिसमें ओनरशिप ट्रांसफर की रिक्वेस्ट दी जाती है. इसके साथ में आपको पुराने ओनर की डेथ सर्टिफिकेट और नये ओनर की आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और रिश्ता साबित करने वाला कोई डॉक्युमेंट लगाना होता है. डॉक्युमेंट्स वेरिफाई होने के बाद एजेंसी नए नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर कर देती है. प्रोसेस को पूरी होने में कुछ दिनों में पूरी हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: महंगे होते जा रहे हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम, इस तरह करेंगे फाइनेंशियल प्लानिंग तो बचा लेंगे बहुत से पैसे

क्या देना होता है कोई चार्ज?

गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए आमतौर पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाता. आपको बता दें नियम के तहत नया ओनर अगर परिवार का ही सदस्य है. तो चार्ज नहीं देना होता. सभी ज़रूरी डॉक्युमेंट सही होने चाहिए. एजेंसी सिर्फ डॉक्युमेंट्स की जांच करती है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया नाम रिकॉर्ड में अपडेट कर देती है.

यह भी पढ़ें: वारंटी खत्म होते ही अगले दिन खराब हो गया फ्रिज, सर्विस सेंटर से कैसे मिलेगी मदद?

हालांकि कुछ केस में जहां पुराने कनेक्शन से जुड़ा सेफ्टी डिपॉजिट ट्रांसफर करना हो या नए सिलेंडर व रेगुलेटर लेने पड़ें. वहां कुछ चार्ज देने पड़ सकते हैं. लेकिन एजेंसी को इसकी रसीद देनी होती है. बेहतर होगा कि ट्रांसफर से पहले ही अपनी गैस एजेंसी से पूछकर कंफर्म कर लें कि कोई चार्ज लगेगा या नहीं.

यह भी पढ़ें: चलते-चलते अचानक बंद हो गई कार, क्या इंश्योरेंस में कर सकते हैं क्लेम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
रात में पंचर, सुबह BMW में लग गई आग, 14 साल बाद शख्स को मिलेंगे 70 लाख
रात में पंचर, सुबह BMW में लग गई आग, 14 साल बाद शख्स को मिलेंगे 70 लाख
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget