एक्सप्लोरर

SIR: वोटर लिस्ट से कट गया आपका नाम? ऐसे दोबारा जुड़वाएं, जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपका नाम SIR के दौरान वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और Form-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानिए पूरी प्रक्रिया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आवेदन की स्वीकृति पात्रता एवं संबंधित प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर है।

अगर आप या फिर आपके घर में कोई 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का है तो उसे वोट डालने का अधिकार है, लेकिन अगर SIR यानी Special Intensive Revision के दौरान किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल ही नहीं हुआ है तो ऐसी स्थिति में परेशान होने की बजाय जरूरी कदम उठाना चाहिए. अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है तो आप नाम दोबारा जुड़वाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

बता दें कि ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग की ओर से Form-6 भरने का ऑप्शन दिया गया है. इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) भी लोगों के घर-घर जाकर पात्र मातदाताओं का वैरिफिकेशन कर रहे हैं. 

सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले आप ये पता करना चाहिए कि आपका नाम मतदाता सूची में है भी या नहीं. अगर लिस्ट में नाम नहीं मिलता है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में अब जानते हैं कि अब आगे आपको क्या करना चाहिए?

वोटर लिस्ट में नाम करें चेक

अब आपको सबसे पहले अप्लाई करने से पहले ही ये चेक करना चाहिए कि नई वोटर लिस्ट में आपका नाम मौजूद है या नहीं. ये चेक करने के लिए आप चुनाव आयोग के आधिकारिक ECI Voter Services Portal की सहायता ले सकते हैं. जानिए स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस.

  • सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक Voter Services Portal पर जाएं.
  • अब इसके बाद आप वहां पर Search in Electoral Roll पर क्लिक करें.
  • फिर आपको नाम, राज्य और दूसरी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • इसके अलावा आप अपने वोटर आईडी कार्ड पर लिखे EPIC नंबर से भी नाम सर्च कर सकते हैं.
  • वहीं अपने Voter Helpline App की मदद से भी नाम चेक कर सकते हैं और अपने इलाके के BLO से संपर्क करके भी इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

नाम नहीं मिलने पर क्या करें?

अगर आपको वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलता है तो आप उसे शामिल करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इसके लिए भी आपके पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन है. 

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ECI Voter Serives Portal पर जाएं.
  • फिर आप Form-6 का ऑप्शन चुन लें.
  • अब आपको सारी मांगी गई जानकारी भरनी होगी.
  • साथ ही आपको एक निर्धारित घोषणापत्र ( Declaration Form) भी भरना होगा. इस पर आपको अपने साइन भी करने होंगे.

DOB के हिसाब से देनें होंगे दस्तावेज

सबसे जरूरी बात ये है कि SIR के दौरान दस्तावेजों की जरूरत आपकी DOB यानी जन्मतिथि के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. वहीं कुछ मामलों में माता-पिता के दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं. 

अप्लाई करने के बाद क्या होगा?

जानने वाली बात ये है कि जब आपका Form-6 जमा हो जाएगा तो संबंधित अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे. वहीं अगर जरूरत पड़ती है तो BLO आपके एड्रेस का सत्यापन कर सकता है. फिर इसके बाद ही निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) आपके आवेदन पर फैसला लेते हैं.

हां, लेकिन जरूरी बात ये है कि आपने आवेदन जमा कर दिया है तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपका नाम तुरंत वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा. नाम जुड़ने के लिए पात्रता और संबंधित प्रक्रिया पूरी होना महत्वपूर्ण है. अहम बात ये है कि SIR और SSR की समय सीमा और प्रोसेस राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले ही आप अपने इलाके के BLO या स्थानीय निवार्चन कार्यालय से संपर्क करें. 

LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

EPFO Rules: पीएफ निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें
EPFO Rules: पीएफ निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें
एक ही पॉलिसी में पूरे परिवार की सेहत का ख्याल, जानिए LIC के हेल्थ शील्ड प्लान के फायदे
एक ही पॉलिसी में पूरे परिवार की सेहत का ख्याल, जानिए LIC के हेल्थ शील्ड प्लान के फायदे
LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?
LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?
LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget