एक्सप्लोरर

Fastag के सालाना पास में कैसे गिनी जाएंगीं 200 यात्राएं, इसके बाद कैसे होगा रीचार्ज?

FASTag Annual Pass: किस तरह कैलकुलेट होंगी फास्टैग एनुअल पास में 200 यात्राएं और कैसे दोबारा रिचार्ज हो पाएगा यह फास्टैग एनुअल पास. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.

FASTag Annual Pass : देश में करोड़ों निजी चार पहिया वाहन मालिक है. जिनमें से बहुत से वाहन चालक रोजाना आना जाना करते हैं. अगर दूर का सफर करता है और बीच में टोल टैक्स पड़ता है. तो उसे टोल चुकाना होता है. जिसके लिए गाड़ी में फास्टैग लगा होता है. लेकिन अब देश भर में टोल टैक्स चुकाने का तरीका बिल्कुल बदल जाएगा. देश के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज टोल टैक्स चुकाने को लेकर एक बड़ा का ऐलान कर दिया है.

15 अगस्त 2025 से भारत में अब फास्टैग एनुअल पास लागू हो जाएगा. यानी कि अब बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने का झंझट खत्म हो जाएगा. 1 साल के लिए इस एनुअल फास्टैग पास की अवधि होगी या फिर 200 यात्राओं के लिए इनमें से जो पहले पूरा हो जाएगा वही मान्य होगा.  किस तरह कैलकुलेट होंगी 200 यात्राएं और कैसे दोबारा रिचार्ज हो पाएगा यह पास चलिए आपको बताते हैं.

ऐसे कैलकुलेट होंगी 200 यात्राएं

देशभर में 15 अगस्त से एनुअल फास्टैग पास लागू हो जाएगा. इसके बाद वाहनों को कतारों में लगकर फास्टैग स्कैनिंग के जरिए टोल नहीं चुकाना होगा. साल भर में वह 200 बार कहीं भी आ जा सकते हैं. एनुअल फास्टैग पास की अवधि 1 साल की या फिर 200 यात्राओं की होगी. बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि 200 यात्राएं किस तरह से गिनी जाएंगी. अगर कोई अपने बच्चों को स्कूल से लेने कार से गया तो क्या वह भी यात्रा में गिना जाएगा.

यह भी पढ़ें: तीन दिन में टोल फीस पर होगा बड़ा फैसला, नितिन गडकरी बोले- अब कोई मुझे टोल मंत्री कहकर नहीं करेगा ट्रोल

तो आपको बता दें ऐसा नहीं है. यात्रा के दौरान जब आप किसी एक टोल प्लाजा से गुजरेंगे. तब उसे एक यात्रा के रूप में काउंट किया जाएगा. इस तरह आप 200 टोल प्लाजा से यात्रा कर सकते हैं. जैसे ही यह लिमिट पूरी होती है. आपका एनुअल फास्टैग पास काम करना बंद हो जाएगा. इसे दोबारा रिचार्ज करना होगा. 

यह भी पढ़ें: यूपी के किन किसान परिवारों के खाते में आए 5 लाख रुपये, जानें क्या है योगी सरकार की ये योजना

कैसे होगा दोबारा रीचार्ज?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से एनुअल फास्टैग पास को जारी करने के लिए और उसे दोबारा रिचार्ज करने के लिए या रिन्यू करने के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया/मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे की वेबसाइट्स पर अलग से एक डेडीकेटेड लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा. वहां से इस पास को एक्टिवेट करवाया जा सकेगा तो साथ ही रिन्यू भी कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: लिफ्ट में फंसने के बाद सबसे पहले करें ये काम, ऐसे बच सकती है आपकी जान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget