एक्सप्लोरर

कैसे चेक करें कि आपको Fastag का एनुअल पास मिलेगा या नहीं? वरना आखिरी वक्त में होगी दिक्कत

FASTag की मदद से लोगों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती थी, इसी को आसान बनाने के लिए सरकार ने अब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की है, जो 15 अगस्त 2025 से लागू हो रहा है.

हर दिन लाखों लोग देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं. ऑफिस जाने वाले हो, घूमने वाले या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने वाले लोग, हर किसी को टोल टैक्स देना ही पड़ता है. अभी तक FASTag की मदद से लोगों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन हर बार यात्रा से पहले रिचार्ज कराना एक झंझट बन चुका था.

इस परेशानी को खत्म करने के लिए सरकार ने फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की है, जो 15 अगस्त 2025 से लागू हो रहा है. अब सवाल उठता है कि क्या आपको ये पास मिलेगा या नहीं? कहीं ऐसा न हो कि आप लास्ट समय में इस सुविधा को लेना चाहें और कुछ जरूरी शर्तें पूरी न होने के कारण आपको परेशानी हो जाए. इसलिए, आइए जानते हैं कि आपको Fastag का एनुअल पास मिलेगा या नहीं, इसे कैसे चेक कर सकते हैं.

क्या है FASTag एनुअल पास?

FASTag Annual Pass एक प्रीपेड सुविधा है, जिसके तहत आप सिर्फ 3,000 रुपये देकर एक साल या 200 ट्रिप्स तक नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिना बार-बार रिचार्ज किए यात्रा कर सकते हैं. यह सुविधा सिर्फ नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए है. जैसे कार, जीप, वैन. इसका मकसद ये है कि जो लोग रोज हाईवे से आते-जाते हैं, उन्हें हर बार टोल के लिए परेशान न होना पड़े और उनका जेब खर्च भी कम हो.  

कैसे चेक करें कि आपको Fastag का एनुअल पास मिलेगा या नहीं?

1. आपका वाहन किस कैटेगरी का है - नॉन-कमर्शियल वाहनों या प्राइवेट यूज व्हीकल जैसे कार, जीप, वैन पर ये पास मिल सकता है, लेकिन कमर्शियल वाहन जैसे ट्रक, बस, टैक्सी, लोडिंग वाहन आदि पर पास नहीं मिलेगा. अगर आपका वाहन प्राइवेट है, तो आप पास के लिए आगे बढ़ सकते हैं.

2. FASTag एक्टिव है या नहीं - FASTag एनुअल पास तभी मिलेगा जब FASTag एक्टिव हो, वाहन नंबर से जुड़ा हुआ हो और सही तरीके से कार पर इंस्टॉल किया गया हो. टोल प्लाजा से गुजरते वक्त FASTag स्कैन होना चाहिए. अगर नहीं होता, तो पहले FASTag को अपडेट करवाएं.

3. कौन सा रास्ता ज्यादा यूज करते है - यह पास सिर्फ NHAI और MoRTH (केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय) के तहत आने वाले टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. जैसे- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-नासिक हाईवे, मुंबई-सूरत हाईवे, लेकिन यह पास राज्य हाईवे या नगर निगम टोल पर नहीं चलेगा जैसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग. अगर आपकी डेली यात्रा केंद्र सरकार के अंदर आने वाले हाईवे पर होती है, तो ये पास आपके लिए फायदेमंद रहेगा

4. कितनी बार सफर करते हैं - अगर आप महीने में 15-20 बार से ज्यादा टोल प्लाजा क्रॉस करते हैं, तो यह पास आपके पैसे और समय दोनों की बचत करेगा. कम ट्रैवल करने वालों के लिए ये पास फायदेमंद नहीं होगा.

5. आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं या नहीं - पास खरीदते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें जैसे वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एक्टिव FASTag ID, वैध मोबाइल नंबर और पेमेंट मोड.

ऑनलाइन कैसे खरीदें FASTag एनुअल पास?

1. NHAI की वेबसाइट, MoRTH की साइट या फिर राजमार्ग यात्रा ऐप पर जाएं

2. अपनी FASTag ID या वाहन नंबर से लॉगिन करें.

3. UPI या डिजिटल पेमेंट से 3,000 की पेमेंट करें.

4. आपको SMS के जरिए पास एक्टिवेशन की सूचना मिलेगी.

5. 15 अगस्त 2025 से पास चालू हो जाएगा, लेकिन पास एक साल या 200 ट्रिप्स तक ही वैध होगा.

6. इसके अलावा पास नॉन-ट्रांसफरेबल और नॉन-रिफंडेबल है.

7. FASTag एनुअल पास एक्सपायर होने के बाद ऑटो-रिन्यू नहीं होगा, आपको दोबारा अप्लाई करना होगा.

यह भी पढ़े : 15 अगस्त पर इन मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट पर रहेगी पाबंदी, सफर पर निकलने से पहले जान लें जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिया OPS में शामिल होने का वन-टाइम ऑप्शन
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिया OPS में शामिल होने का वन-टाइम ऑप्शन
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को इस रूट की ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें अपनी ट्रेन का स्टेटस
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को इस रूट की ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें अपनी ट्रेन का स्टेटस
Adhaar Card: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब इस सुविधा के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, पहचान के मिलेंगे अन्य विकल्प
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब इस सुविधा के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, पहचान के मिलेंगे अन्य विकल्प
LPG News: सिर्फ 214 रुपए करें खर्च, गैस सिलेंडर उठाने का झंझट होगा खत्म, फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान
LPG News: सिर्फ 214 रुपए करें खर्च, गैस सिलेंडर उठाने का झंझट होगा खत्म, फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget