एक्सप्लोरर

EPFO में हर महीने पैसा जमा हो रहा है या नहीं, एक क्लिक में ऐसे करें पता

जैसा कि आपको खबर होगी ही कि हाल ही में क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के ऊपर ईपीएफओ को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिस कंपनी में वो डायरेक्टर थे उसमें कर्मचारियों के खाते में धोखाधड़ी की गई थी.

जो लोग भी नौकरी पेशा होते हैं. उन सभी का पीएफ खाता होता है. जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के जरिए संचालित किया जाता है. पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारी और कंपनी दोनों ही योगदान देते हैं. पीएफ खाते में जमा होने वाली राशि पर आपको सरकार की ओर से ब्याज भी दिया जाता है. लेकिन हर किसी के मन में ये सवाल उठता है कि जो पैसा तनख्वाह से कट रहा है वो आखिर पीएफ फंड में जमा हो भी रहा है या नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप केवल एक क्लिक में पता कर पाएंगे कि आपका पैसा पीएफ में जमा हो भी रहा है या नहीं हो रहा है.

रॉबिन उथप्पा पर लगे पीएफ धोखाधड़ी के आरोप

जैसा कि आपको खबर होगी ही कि हाल ही में क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा पर ईपीएफओ को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिसमें रॉबिन पर आरोप है कि उनके डायरेक्टर पद पर रहते हुए  CLB Pvt ltd कंपनी ने अपने कर्मचारियों के सैलरी से काटे गए पैसे उनके पीएफ खाते में जमा ही नहीं किए. फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है. अगर आप किसी भी कंपनी में जॉब कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी सैलरी से काटा गया अमाउंट पीएफ खाते में जमा हो रहा है या नहीं तो इसका तरीका एकदम आसान है. यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं.

ऑनलाइन पोर्टल से चेक कर सकते हैं अकाउंट बैलेंस

सबसे पहले EPFO Member passbook पोर्टल पर जाएं, इसके बाद अपने यूएएन नंबर की मदद से पोर्टल पर लॉगइन करें. ध्यान रहे कि अगर आप इस पोर्टल पर पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको अपना यूएएन नंबर पहले एक्टिव करना होगा. इसके बाद जिस भी पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना है उसका चुनाव करें. क्लिक करते ही आपके सामने आपके पूरे खाते की डिटेल आ जाएगी. आप पोर्टल से ही खाते को लॉगआउट भी कर सकते हैं.

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं बैलेंस

पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आप अपने फोन में SMS का उपयोग भी कर सकते हैं. फीचर फोन या फिर स्मार्टफोन की मदद से टेक्स्ट मैसेज करके अमाउंट का पता लगाना बेहद आसान है. आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में 12 अंकों के साथ "EPFOHO UAN" लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा. यह जानकारी अंग्रेजी समेत कुल 10 भाषाओं में ली जा सकती है. ध्यान रहे कि मैसेज करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करें, इसके अलावा आपका UAN नंबर एक्टिव होना भी बेहद जरूरी है.

यह भी पढे़ं: क्या एक ही परिवार के दो बुजुर्ग ले सकते हैं संजीवनी योजना का फायदा? रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें नियम

ऐप के जरिए ऐसे चेक करें बैलेंस

UMANG ऐप पर आपको पीएफ से जुड़ी तमाम जानकारी मिल जाएगी.

UMANG ऐप पर जाकर EPFO सेक्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद अपने UAN नंबर की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.

लॉगिन करने के बाद आप अपना बैलेंस और खाते से जुड़ी दूसरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढे़ं: यूपीआई पर कैसे एक्टिव कर सकते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, क्या होता है इसका प्रोसेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO ने 35 दिन अटकाया पीएफ क्लेम, देरी पर देना होगा 6% ब्याज
EPFO ने 35 दिन अटकाया पीएफ क्लेम, देरी पर देना होगा 6% ब्याज
नेशनल लोक अदालत की तारीख कर लें नोट, मिनटों में खत्म होंगे केस और चालान
नेशनल लोक अदालत की तारीख कर लें नोट, मिनटों में खत्म होंगे केस और चालान
23 साल तक पुश्तैनी पैसा दबाए बैठा रहा SBI, हाईकोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार
23 साल तक पुश्तैनी पैसा दबाए बैठा रहा SBI, हाईकोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार
भारत के बाहर भी काम करेगा आधार, रोज 30 करोड़ ऑथेंटिकेशन की तैयारी
भारत के बाहर भी काम करेगा आधार, रोज 30 करोड़ ऑथेंटिकेशन की तैयारी

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget