एक्सप्लोरर

EPFO ने इस काम के लिए बढ़ाई डेडलाइन, 3 लाख से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को होगा फायदा

EPFO Deadline Extended: ईपीएफओ की ओर से नियोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी गई है. जिससे तकरीबन 3 लाख से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को फायदा होगा. चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर. 

EPFO Deadline Extended: भारत में जितने भी नौकरी पैशा लोग हैं. लगभग सभी के पीएफ खाते होते हैं. पीएफ खाता किसी बचत योजना की तरह काम करता है. इसमें कर्मचारी यानी एम्पलाई की सैलरी का 12 फीसदी अधिक हिस्सा जमा होता है. उतना ही योगदान कंपनी यानी नियोक्ता की ओर से दिया जाता है. इसमें जमा होने वाली राशि पर आपको ब्याज भी दिया जाता है. 

जरूरत पड़ने पर आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं. पीएफ खातों को भारत सरकार की संस्थान ऐप संचालित करती है. हाल ही में ईपीएफओ की ओर से नियोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी गई है. जिससे तकरीबन 3 लाख से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को फायदा होगा. चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर. 

नियोक्ताओं के लिए बढ़ाई गई डेडलाइन

कल यानी 18 दिसंबर को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से नियोक्ताओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. ईपीएफओ की ओर से हायर पेंशन विकल्पों/संयुक्त विकल्पों की वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग 3.1 लाख से भी ज्यादा एप्लीकेशन की डीटेल्स अपलोड करने के लिए डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अनाज के लिए अब डिपो पर नहीं लेकर जाना होगा राशन कार्ड, सरकार ने नियम में किया यह बड़ा बदलाव

ईपीएफओ की ओर से पहले ही कई बार समय सीमा तय करने के बावजूद भी नियुक्ताओं की ओर से सभी एप्लीकेशंस की डिटेल्स को अपलोड नहीं किया गया था. अब नियोक्ताओं और नियोक्ता संघों मिले अनुरोध के आधार पर पेंशनभोगियों/सदस्यों की सैलरी डिटेल्स अपलोड करने की तय की गई पहले की समय अवधि को थोड़ा और बढ़ा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मुफ्त इलाज के अलावा बुजुर्गों को क्या-क्या फ्री देती है केजरीवाल सरकार? जान लीजिए जवाब

31 जनवरी तक के लिए मिला समय

ईपीएफओ की ओर से हायर पेंशन के विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के वेरिफिकेशन के लिए एप्लीकेशन जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई थी. पहले इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक का वक्त दिया गया था, जिसे बाद में बढ़कर 31 दिसंबर 2023 कर दिया गया और फिर इसके बाद से 31 मई 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया.

इस दौरान पेंशन भोगियों सदस्यों से विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के वेरिफिकेशन के लिए तकरीबन 17.49 लाख एप्लीकेशन मिले. लेकिन कुछ एप्लीकेशन अभी भी नियुक्ताओं के पास पेंडिंग है. इसी को देखते हुए अब वेतन डिटेल्स अपलोड करने के लिए 31 जनवरी 2025 तक की डेट लाइन तय कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की 'आयुष्मान' या केजरीवाल की 'संजीवनी'? बुजुर्गों के लिए कौन सी योजना है बेस्ट; अंतर जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO: आज है ECR फाइल करने की आखिरी तारीख, फिर लगेगा जुर्माना
EPFO: आज है ECR फाइल करने की आखिरी तारीख, फिर लगेगा जुर्माना
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव, वक्त के हिसाब से बदलेगी गाड़ियों की रफ्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव, वक्त के हिसाब से बदलेगी गाड़ियों की रफ्तार
Solar Panel: परिवार बड़ा है तो कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम रहेगा सही? जानें
Solar Panel: परिवार बड़ा है तो कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम रहेगा सही? जानें
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget