एक्सप्लोरर

Electricity Saving Tips: बदलते मौसम और बढ़ती मंहगाई के इस दौर में इन पांच तरीकों से करें बिजली की बचत

Save Electricity: आईसीआरए का अनुमान है कि आयात करने वाले कोयले की कीमतें वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 45-55 फीसदी बढ़ने की संभावना है. ऐसे में इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है.

Electricity Saving Tips: रूस यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में एक तरह का ऊर्जा संकट आता दिखाई दे रहा है. इसका सीधा असर आम नागरिक की जेब पर पड़ने वाला है. रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) का असर यूरोप में गैस की कमी के तौर पर देखने को मिल रहा है. इसका असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ता दिख रहा है. जिसका एक परिणाम यह भी होगा कि भविष्य में इसकी कीमत आपको बिजली के लिए ज्यादा कीमत देकर चुकानी पड़े. 

आईसीआरए का अनुमान है कि आयात करने वाले कोयले की कीमतें वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 45-55 फीसदी बढ़ने की संभावना है. ऐसे में इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. युद्ध के चलते रहने से कोयले की कीमतें बढ़ना तय है, जिसके चलते भारतीय ऊर्जा उत्पादकों की प्रति इनपुट कॉस्ट बढ़ने के आसार हैं. 

उपकरणों का करें सही इस्तेमाल 

यूरोपीय संघ के शोध के अनुसार, हीटिंग और कूलिंग रूम, घरेलू ऊर्जा खपत का लगभग 80% खर्च करते हैं. ऐसे में ऊर्जा बचत के लिए इनको सही तरीके से इस्तेमाल करना बिल में थोड़ी राहत ला सकता है. इसके अलावा, कई अन्य छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप बिजली की बचत कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप अभी से बिजली की बचत करने की आदत डाल लें. 

ऐसे करें ऊर्जा की बचत 

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे हम अपने घरों में ऊर्जा की खपत को कम कर सकते हैं. इस ओर पहला कदम यह समझना है कि कौन से उपकरण सबसे अधिक शक्ति का उपयोग कर रहे हैं. उसके बाद उनके अनावश्यक इस्तेमाल को कम करें. यहां हम ऐसे पांच तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपनाकर आप अपने बिजली के बिल को कुछ हद तक कम कर सकते हैं. 

हीटिंग थर्मोस्टेट को कम करें 

यूके के उपभोक्ता संगठन मनी सेविंग एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप घर में कमरों को गरम रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो उनके तापमान को कम करके, आप ऊर्जा बिलों में प्रति डिग्री 4% की कमी कर सकते हैं. 

गर्म पानी की टंकियों और पाइपों को इन्सुलेट करें 

घर में गरम पानी के लिए वाटर सिलेंडर जैकेट और पाइप लैगिंग लगवाएं. यह बहुत सस्ते होते हैं और आसानी से इन्हे लगाया जा सकता है. एनर्जी सेविंग ट्रस्ट के अनुसार, इनके इस्तेमाल से आपकी जरूरतें जल्दी पूरी होंगी साथ ही ऊर्जा की बचत भी होगी. 

घर को करें ड्राफ्ट प्रूफ 

एनर्जी सेविंग ट्रस्ट का कहना है कि गरमाहट को बचाने के लिए अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों के आसपास के गैप, इस्तेमाल न होने वाली चिन्मी सहित घर में मौजूद अनावश्यक गैप को ब्लॉक कर दें. 

उपकरणों का कुशलता से उपयोग करें 

अमेरिका सेव्स की सलाह के अनुसार, वाशिंग मशीन और डिशवॉशर में चक्करों की संख्या कम करने के लिए उन्हें फुल लोड पर इस्तेमाल करें. 

शॉवर में बिताए कम समय 

मनी सेविंग एक्सपर्ट का कहना है कि शॉवर की अवधि को केवल एक मिनट कम करने से ऊर्जा बिलों में महत्वपूर्ण बचत हो सकती है. इससे मीटर्ड सप्लाई वाले लोगों के लिए पानी के बिल में बचत होगी.  

यह भी पढ़ें - 

अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmer Insurance: खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी 2 लाख तक का मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ
खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी 2 लाख तक का मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ
Fake Website Alert: असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
EPF खातों में फंसे हुए हैं जनता के 9330 करोड़ रुपए, इतने में तो बन जाएंगे 3 नए IIT, क्यों कोई नहीं करता दावा?
EPF खातों में फंसे हुए हैं जनता के 9330 करोड़ रुपए, इतने में तो बन जाएंगे 3 नए IIT, क्यों कोई नहीं करता दावा?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget