एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस! रेलवे ने जारी किया ट्रेन का नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस सीरीज की तीसरी ट्रेन की शुरुआत 1 अक्टूबर से मुंबई और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बीच हुई थी. अब ट्रेन के स्टॉपेज के साथ-साथ इसके समय में भी बदलाव हुआ है.

Vande Bharat Train: रेल मंत्रालय ने मुंबई और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बदलाव किया है. मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब वापी (Vapi) में भी स्टॉपेज दिया गया है. मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि 26 अक्टूबर 2022 से ट्रेन को वापी स्टेशन पर स्टॉपेज देने के साथ ही इसकी टाइमिंग में भी बदलाव किया जाएगा. 

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि रेल मंत्रालय ने 26 अक्टूबर 2022 से वंदे भारत ट्रेन संख्या 20901/20901 मुंबई सेंट्रल – गांधीनगर राजधानी-मुंबई सेंट्रल को वापी स्टेशन पर स्टॉपेज देने के साथ ही ट्रेन के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. 

यह होगा नया टाइम टेबल 

नए टाइम टेबल के अनुसार, मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और 12.25 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी. अपने नए स्टॉपेज वापी स्टेशन पर यह ट्रेन अब दो मिनट तक रुकेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वापी स्टेशन पर 8.04 बजे पहुंचेगी और वहां मात्र दो मिनट रुककर रवाना हो जाएगी. इसके बाद यह ट्रेन सूरत स्टेशन पर 9 बजे पहुंचेगी. यहां पर ट्रेन का तीन मिनट का स्टॉपेज है. इसके फिर ट्रेन वडोदरा जंक्शन पर 10.13 बजे पहुंचेगी और 10.16 पर रवाना हो जायेगी. नए टाइम टेबल के मुताबिक ट्रेन मुंबई सेंट्रल पर 20.15 बजे पहुंचेगी. 

अब पहले से कम टाइम लेगी ट्रेन 

हाल में जारी एक विज्ञप्ति में पश्चिम रेलवे ने बताया कि अब वंदे भारत सुपर फास्ट एक्सप्रेस को मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच की दूरी तय करने में 5 मिनट का कम समय लगेगा. पश्चिम रेलवे के बयान के अनुसार, अब वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर से मुंबई जाते समय  20 मिनट पहले ही मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी. 

व्यापारिक केंद्रों को जोड़ती है ट्रेन 

मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की सीरीज में तीसरी ट्रेन है. मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई थी. जिसके बाद 1 अक्टूबर से इस सुपरफास्ट ट्रेन का कमर्शियल संचालन शुरू हो गया था. यह ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्रो को भी जोड़ती है. वंदे भारत एक्सप्रेस सीरीज की पहली ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी और दूसरी ट्रेन की शुरुआत नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी, कटरा के बीच हुई थी. 

यह भी पढ़ें - छठ पर रेलवे की सौगात! इन शहरों के बीच चलेंगी 122 से भी अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget