एक्सप्लोरर

खो गया है ड्राइविंग लाइसेंस तो ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट डीएल, जान लें तरीका

अब जमाना बदल चुका है. सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, ताकि आम जनता को RTO ऑफिसों की चक्करबाजी से मुक्ति मिले.

आजकल ड्राइविंग लाइसेंस (DL) न सिर्फ गाड़ी चलाने का कानूनी हक देता है, बल्कि यह एक अहम पहचान पत्र भी बन चुका है. लेकिन सोचिए, अगर यही DL कहीं गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो कितना बड़ा झटका लगता है. सड़क पर गाड़ी चलाने में डर, ट्रैफिक पुलिस के चालान का खतरा और साथ ही पहचान के अहम दस्तावेज का खो जाना, यह सब एकसाथ झेलना पड़ता है. ऐसे में लोग अक्सर घबरा जाते हैं कि अब क्या करें, कहां जाएं, कौन-सा फॉर्म भरें और कौन-सी लाइन में लगें. लेकिन अब जमाना बदल चुका है. सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, ताकि आम जनता को RTO ऑफिसों की चक्करबाजी से मुक्ति मिले.

ऐसे मिलेगा घर बैठे डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस

अगर आपका DL खो गया है, तो अब घर बैठे ही डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है. बस कुछ जरूरी कागजात, सही प्रक्रिया और थोड़ी-सी जानकारी चाहिए. हम आपको बेहद आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपना डुप्लीकेट DL बिना भागदौड़ के बनवा सकते हैं, वो भी सरकारी वेबसाइट Parivahan.gov.in के ज़रिए, पूरी तरह भरोसेमंद तरीके से.

सबसे पहले आपको नजदीकी पुलिस थाने में जाकर अपने DL के खोने की एफआईआर या जनरल डायरी दर्ज करवानी होगी, ताकि चोरी या गुम होने का प्रमाण आपके पास हो. इसके बाद सरकारी वेबसाइट Parivahan.gov.in पर जाकर "Driving License Related Services" में जाना होगा. वहां अपने राज्य का चुनाव करने के बाद "Apply for Duplicate DL" का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक कर आप ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे जैसे एफआईआर की कॉपी, एड्रेस प्रूफ, उम्र का प्रमाण पत्र, फोटो और फॉर्म-2 जिसे डुप्लीकेट DL का आवेदन फॉर्म कहा जाता है. अगर आपके पास पुराने DL की फोटोस्टेट या कोई डिटेल है, तो वो भी काम आएगी. आवेदन भरने के बाद आपको शुल्क जमा करना होता है, जो राज्य के हिसाब से 200 से 500 रुपये तक हो सकता है. आवेदन सबमिट करने के बाद एक Acknowledgment Slip और एप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान नें, रेलवे ने इस रूट की ट्रेनें की कैंसिल, देख लें पूरी लिस्ट

इन बातों का रखें खास ध्यान

कुछ मामलों में RTO ऑफिस जाकर बायोमेट्रिक या फोटो वेरीफिकेशन कराना पड़ सकता है, लेकिन अधिकतर मामलों में यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाती है. जब डुप्लीकेट DL बनकर तैयार हो जाएगा तो आपको SMS या मेल से सूचना मिल जाएगी. उसके बाद आप या तो RTO से जाकर उसे कलेक्ट कर सकते हैं या फिर वह आपके घर पोस्ट के जरिए भेजा जा सकता है. यह पूरी प्रक्रिया न केवल तेज है, बल्कि पारदर्शी और आसान भी है. तो अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है, तो अब गाड़ी और जिंदगी दोनों को रुकने की जरूरत नहीं. बस कुछ क्लिक, कुछ डॉक्यूमेंट और सरकारी पोर्टल की मदद से दोबारा लाइसेंस पाएं वो भी पूरी कानूनी वैधता के साथ.

यह भी पढ़ें: क्या जिनके घर पहले से लगा हुआ है एसी, वह भी 20 डिग्री से नीचे नहीं चला पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget