एक्सप्लोरर

आखिर क्या है ई-विद्या योजना, आपके बच्चों के लिए है बेहद खास

PM E Vidya Yojana: भारत में अब नई ई विद्या शिक्षा प्रणाली लाई जा रही है. जिससे किसी भी ऐसी स्थिति में पढ़ाई न रुके. तो चलिए आपको बताते हैं पीएम ई विद्या योजना के बारे में. 

PM E Vidya Yojana: पिछले महीने वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश किया. बजट में बहुत सी घोषणाएं की गईं. और बहुत सी योजनाओं का भी ऐलान हुआ. इन योजनाओं में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम ई विद्या योजना के बारे में भी जिक्र किया. इस योजना के तहत डिजिटल एजुकेशन को भारत में बढ़ावा दिया जाता है. साल 2020 में भारत में नरेंद्र मोदी सरकार ने पीएम ई विद्या योजना शुरू की थी.

अब इस योजना का और विस्तार किया जा रहा है. वित्त मंत्री  ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बहुत से कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद थे. जिस वजह से बहुत सो छात्रों को नुकसान हुआ. उनकी पढ़ाई काफी रह गई. इसीलिए भारत में ऐसी शिक्षा प्रणाली लाई जा रही है जिससे किसी भी ऐसी स्थिति में शिक्षा का प्रसार ना रुके. तो चलिए आपको बताते हैं पीएम ई विद्या योजना के बारे में. 

टीवी चैनल के माध्यम से मिलेगी शिक्षा

साल 2014 के बाद से मोदी सरकार आने के बाद भारत में डिजिटाइजेशन को काफी बढ़ावा मिला है. आज के दौर में पढ़ाई भी काफी डिजिटल हो चुकी है. हालांकि भारत के दूरदाज के इलाकों में इंटरनेट आज भी ठीक से एक्सेस नहीं हो पता है. और वही कारण है उन क्षेत्रों में डिजिटल योजनाएं और डिजिटल पढ़ाई ठीक से हो नहीं पाती है. लेकिन भारत सरकार की पीएम ई विद्या योजना के तहत छात्रों को डिजिटल पढ़ाई करने का मौका मिल जाएगा.

ई विद्या योजना के तहत टीवी चैनल से बच्चों को सिखाया जाएगा. अब इसमें 12 से बढ़ाकर इन चैनलों की अवधि 200 कर दी जाएगी. इसके साथ ही यहां बाकी क्षेत्रीय भाषाओं में भी कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे बच्चों को आसानी से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी. वह अपनी भाषा में ही ज्ञान हासिल कर सकेंगे. 

चालू जाएंगे वर्चुअल लब 

बजट सत्र में वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों को ही विद्या योजना के तहत और सीखने के लिए कई तरह के कोर्स शुरू किए जाएंगे जिनमें वोकेशनल कोर्सेज और क्रिएटिव कोर्स भी शामिल होंगे. तो इसके साथ ही साइंस और मैथ्स में 750 वर्चुअल लैब और 75 ई स्किल वर्कशॉप चालू किए जाएंगे. जहां छात्रों को पढ़ने के लिए हर तरह की चीज उपलब्ध होगी. लैपटॉप, फोन और टेलीविजन के माध्यम से छात्र बड़ी आसानी के साथ पढ़ाई कर पाएंगे.

इन वर्कशॉप और वर्चुअल लैब में छात्रों को हाई क्वालिटी का एजुकेशन कंटेंट महिया करवाया जाएगा. इसके साथ ही लोकल लैंग्वेज वाले टीचर अप्वॉइंट किए जाएंगे. जो उनकी क्षेत्रीय भाषा में अच्छे से समझा सकेंगे. इस योजना के जरिए भारत में डिजिटल पढ़ाई को और भी बढ़ावा मिलेगा. और आने वाले समय में इसमें और बेहतरी आएगी. 

बनाई जाएगी डिजिटल यूनिवर्सिटी 

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ई विद्या योजना के तहत अब भारत में डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी. जिसमें फोन, इंटरनेट, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी. यहां बच्चों को न सिर्फ सारे कोर्सेज कराए जाएंगे. उन्हें अन्य चीजें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी. और कोरोना या फिर अन्य कोई इस तरह की बीमारी के दौर में या फिर और किसी वजह से भी बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. 

यह भी पढ़ें: हर महीने किसानों को मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget