एक्सप्लोरर

Insurance Company: बारिश में गाड़ी पर पेड़ गिरने पर क्या इंश्योरेंस कंपनी देती है पैसा, जानिए नियम

बरसात के वक्त अक्सर पेड़ गिरते हैं. कई बार दुर्भाग्यवश ये पेड़ कारों के ऊपर भी गिर जाते हैं, जिससे बड़ा नुकसान होता है. क्या आप जानते हैं कि ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी में कैसे क्लेम कर सकते हैं?

बरसात के वक्त अक्सर सड़कों पर पेड़ गिरने की खबर आती है. कई बार ऐसा भी होता है कि पेड़ अचानक गाड़ियों पर गिर जाता है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी आपको पैसा देती है? आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के वक्त गाड़ी पर पेड़ गिरने पर इंश्योरेंस कंपनी में कैसे क्लेम कर सकते हैं. 

जानिए कैसे क्लेम में मिलता है पैसा

मनी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्थिति में क्लेम लेने के लिए कार का कॉम्प्रिहेंसिव बीमा लेना जरूरी होता है. दरअसल अधिकतर लोग अपनी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवाकर रखते हैं और इस तरह के इंश्योरेंस में प्राकृतिक आपदा वाले क्लेम लेने में दिक्कत होती है. हालांकि कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी होने पर आप बारिश के मौसम में पेड़ गिरने, भूस्खलन की वजह से गाड़ी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए क्लेम कर सकते हैं. इस इंश्योरेंस में प्राकृतिक आपदाओं से भी जो गाड़ी में दिक्कत होती है, उसकी भरपाई हो जाती है. वहीं थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में ऐसा नहीं होता है.

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का क्या?

बता दें कि सभी गाड़ियों के लिए इंश्योरेंस करवाना अनिवार्य है. ऐसी स्थिति में लोग इंश्योरेंस का पैसा बचाने के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराते हैं. ये थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वैलिड होता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा वाली स्थिति में इससे क्लेम नहीं किया जा सकता है. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में आप प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए क्लेम नहीं कर सकते और क्लेम आने में भी काफी मुश्किल होती है. ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, जहां प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की संभावना ज्यादा है, तो आपको कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज की आवश्यकता होती है.

कैसे होगा क्लेम?

बता दें कि बारिश के दौरान दुर्भाग्यवश आपके साथ ऐसा होता है, तो सबसे पहले इंश्योरेंस कंपनी से बात करनी चाहिए. इसके अलावा पेड़ हटने से पहले उस स्थान की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जरूर करना चाहिए. दरअसल कई केस में इस पेड़ को टकराने से गिरना माना जाता है. इसलिए अच्छे से फोटो क्लिक करके सभी दस्तावेज के साथ क्लेम करना चाहिए. इसके बाद कुछ शर्तों और नियम को ध्यान में रखते हुए इंश्योरेंस कंपनी क्लेम पर फैसला लेती है.

ये भी पढ़ें: किन लोगों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगा सस्ता चावल, सरकार का ये प्लान पता है आपको 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
Smart Card: 1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget