एक्सप्लोरर

धौलाकुआं से मानेसर के लिए शुरू होगा रोपवे ट्रांसपोर्ट, 200 kmph होगी अधिकतम स्पीड

ABP Network Reshaping India Conclave 2025: धौलाकुआं से मानेसर के बीच रोपवे ट्रांसपोर्ट शुरू करने की तैयारी है. यात्री 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले हाई स्पीड पॉड्स में मिनटों में सफर कर पाएंगे.

ABP Network Reshaping India Conclave 2025: देश के केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी एबीपी नेटवर्क रिशैपिंग इंडिया कांक्लेव 2025 में शामिल हुए हैं. जहां उन्होंने आम जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की इस दौरान उन्होंने सड़क और परिवहन क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों की झलक दिखाई और बताया कि सरकार का मकसद लोगों को तेज और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है.

उन्होंने बताया कि धौला कुआं से मानेसर के बीच जल्द ही रोपवे ट्रांसपोर्ट की शुरुआत की जाएगी. जिससे इस रूट पर रोजाना लगने वाला भारी ट्रैफिक काफी हद तक कम हो सकेगा. नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि देश में आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लाने पर लगातार काम चल रहा है. ताकि लोगों को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं मिलें और सफर का तरीका पूरी तरह बदल जाए. 

धौला कुआं से मानेसर के लिए रोपवे ट्रांसपोर्ट

धौला कुआं से मानेसर के लिए सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. क्योंकि इस रूट पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है. देश के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एबीपी नेटवर्क के रिशैपिंग इंडिया कांक्लेव 2025 में घोषणा की कि यहां जल्द ही रोपवे ट्रांसपोर्ट की सुविधा शुरू की जाएगी. इस रोपवे में खास तरह के हाई स्पीड पॉड्स लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: खराब हो गया आपके इलाके का ट्रैफिक सिग्नल तो कहां करें शिकायत? जानें पूरा प्रोसेस

जिनमें लोग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकेंगे. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से भी राहत मिलेगी. नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इतना आधुनिक और आसान बनाना कि लोग सड़क पर गाड़ियों की भीड़ से बचकर तेज और आरामदायक सफर कर सकें.

कितनी देर में पहुंचेगे धौलाकुआं से मानेसर?

एबीपी नेटवर्क के रीशेपिंग इंडिया कांक्लेव 2025 में केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि धौला कुआं से मानेसर तक रोपवे ट्रांसपोर्ट शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है. और इसके लिए कंपनियों से बातचीत भी होने वाली है. इस वक्त धौला कुआं से मानेसर की दूरी करीब 40 किलोमीटर है.

यह भी पढ़ें:आप कैसे बन सकते हैं मोदी मित्र, इसके लिए किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?

जिसे तय करने में ट्रैफिक की वजह से अक्सर 1 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है. लेकिन जब यह हाई स्पीड रोपवे ट्रांसपोर्ट शुरू होगा. तो यात्री 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर पाएंगे. जिससे यह दूरी मिनटों में पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: रातभर खुला रह जाए कमरे का दरवाजा तो क्या खराब हो जाएगा एसी? जान लें काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget