एक्सप्लोरर

खराब हो गया आपके इलाके का ट्रैफिक सिग्नल तो कहां करें शिकायत? जानें पूरा प्रोसेस

ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से जाम और हादसों की समस्या बढ़ती है. अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक प्रहरी ऐप में नया फीचर जोड़ने जा रही है. इससे आम लोग तुरंत खराब सिग्नल की शिकायत दर्ज कर सकेंगे.

बड़े शहरों में ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से अक्सर कई लोगों को परेशानियों झेलनी पड़ती है. खासकर दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा जैसे शहरों में ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से जाम और हादसों जैसी स्थिति बन जाती है. ऐसे में दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक बड़ा कदम उठा रही है. जल्द ही दिल्ली पुलिस ट्रैफिक प्रहरी ऐप में एक नया फीचर जोड़ सकती है.  जिसके जरिए आम लोग खराब ट्रैफिक सिग्नल की शिकायत तुरंत कर पाएंगे. इस फीचर के माध्यम से सिग्नल की खराबी की जानकारी सीधी पुलिस के पास पहुंचेगी, जिससे मरम्मत का काम तेजी से हो पाएगा और सड़कों पर लगने वाला जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

ट्रैफिक सिग्नल की यूनिक आईडी के माध्यम से करें शिकायत

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल्स पर यूनिक आईडी दी है. यह आईडी नंबर सीधे सिग्नल पोल पर लिखा होता है. जिससे किसी भी वाहन चालक को खराब सिग्नल की पहचान करने में आसानी होती है. ऐसे में अगर आपके इलाके का ट्रैफिक सिग्नल काम करना बंद कर देता है तो आपको बस पोल पर लिखी आईडी नॉट करनी होगी.  इसके बाद सीधे ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 1095 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है शिकायत दर्ज होते ही ट्रैफिक पुलिस संबंधित एजेंसी से संपर्क कर सिग्नल को जल्द से जल्द सही  कराती है. 

ट्रैफिक प्रहरी ऐप से भी मिलेगी मदद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अपने ट्रैफिक प्रहरी ऐप में एक नया फीचर जोड़ने पर विचार कर रही है. इसके जरिए आम लोग न केवल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की जानकारी साझा कर पाएंगे बल्कि खराब ट्रैफिक सिग्नलों की भी शिकायत सीधे सिस्टम में डाल पाएंगे. अधिकारियों का मानना है कि इसे मरम्मत प्रक्रिया तेज होगी और लंबे समय में सिग्नलों की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी.

कैसे करें शिकायत?

अगर आपके इलाके का सिग्नल खराब है तो नया फीचर आने के बाद आप कुछ ही क्लिक में फोटो और लोकेशन शेयर कर पाएंगे. जिससे आपकी शिकायत सीधे ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी और वहां से तुरंत मेंटेनेंस टीम भेजी जाएगी. वहीं अभी तक खराब सिग्नल की शिकायतों के लिए अलग-अलग रास्ते भी अपनाए जाते थे. अब तक शिकायतों के लिए  कई बार हेल्पलाइन नंबर पर कॉल  तो कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर पेट्रोलिंग टीम से शिकायत की जाती है. इस वजह से रिपेयर का काम लेट हो जाता है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-What Is Name Of Dhaula Kuan: धौला कुआं का नाम क्यों है धौला कुआं? दिल्ली के 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते यह राज

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIC करेगा बोनस की बरसात, जानिए इस ऐलान से किन पॉलिसीधारकों को मिलेगा सीधा फायदा
LIC करेगा बोनस की बरसात, जानिए इस ऐलान से किन पॉलिसीधारकों को मिलेगा सीधा फायदा
Traffic Rule: पर्सनल कार में भारी सामान ले जा रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना कट सकता है चालान
Traffic Rule: पर्सनल कार में भारी सामान ले जा रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना कट सकता है चालान
EPFO News: पोर्टल पर एक्टिवेट नहीं हो रहा UAN, क्या है इसकी वजह? रुक ना जाए पीएफ का पैसा
EPFO News: पोर्टल पर एक्टिवेट नहीं हो रहा UAN, क्या है इसकी वजह? रुक ना जाए पीएफ का पैसा
Train News: ट्रेन में घर का खाना खा रहे हैं? पहले जान लें रेलवे का यह जरूरी नियम, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन में घर का खाना खा रहे हैं? पहले जान लें रेलवे का यह जरूरी नियम, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget