एक्सप्लोरर

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: हर महीने एक हजार रुपये पाने के लिए दिल्ली की महिलाओं को करना होगा बस ये काम

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिलाओं के लिए हर महीने आर्थिक मदद देने की योजना लाई जा रही है, लोकसभा चुनावों के बाद ये योजना लागू हो सकती है.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को अब हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे. दिल्ली सरकार ने अपने बजट में ये बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश किया और बताया कि 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी. इस ऐलान के बाद से ही दिल्ली में रहने वाली महिलाएं इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रही हैं कि आखिर योजना में कैसे आवेदन करना है. 

बजट में हुआ ऐलान
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपये देने वाली इस योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना रखा है. इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि जैसे कोई भाई या पिता अपनी बहन या बेटी को खर्चे के लिए पैसे देते हैं, ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली की अपनी मताओं और बहनों को हर महीने आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है. 

कैसे करना होगा आवेदन?
बजट भाषण के दौरान तो इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसके बाद जब आतिशी और सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, तब योजना को लेकर विस्तृत जानकारी मिली. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने खुद इस योजना में आवेदन का तरीका बताया. सीएम केजरीवाल ने बताया कि आवेदन के लिए महिलाओं को सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा. इस डिक्लेरेशन में महिलाओं को बताना होगा कि वो सरकारी पेंशन नहीं ले रही हैं, सरकारी नौकरी में नहीं हैं और टैक्स नहीं भरती हैं. इस डेक्लेरेशन की रैंडम जांच की जाएगी. 

दिल्ली के सीएम ने बताया कि इस साल लोकसभा चुनाव के बाद इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने बताया कि इसे कैबिनेट में लाया जाएगा और फिर योजना को अगले कुछ महीनों में लागू किया जाएगा. इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था में भी काफी इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें - दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी महिलाओं को हर महीने मिलते हैं इतने हजार रुपये, ये है पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Govt Scheme: फिसड्डी साबित हुई सरकार की ये योजना, संसद में आंकड़े पेश, कर्मचारियों का मोहभंग
फिसड्डी साबित हुई सरकार की ये योजना, संसद में आंकड़े पेश, कर्मचारियों का मोहभंग
Birth and Death Certificate: बर्थ और डेथ रजिस्ट्रेशन के बदले नियम, संसद में बिल पास, अब कैसे बनेगा सर्टिफिकेट?
बर्थ और डेथ रजिस्ट्रेशन के बदले नियम, संसद में बिल पास, अब कैसे बनेगा सर्टिफिकेट?
Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े
दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े
भारत के इस राज्य में नहीं है Income Tax का कोई झंझट, जेब से एक पैसा नहीं होता खर्च
भारत के इस राज्य में नहीं है Income Tax का कोई झंझट, जेब से एक पैसा नहीं होता खर्च

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget