एक्सप्लोरर

15 अगस्त पर इन लोगों को मिलेगा दिल्ली मेट्रो का फ्री टिकट, सफर पर निकलने से पहले जान लें जरूरी बात

15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी. रक्षा मंत्रालय का वैध निमंत्रण पत्र रखने वालों को फ्री मेट्रो टिकट मिलेंगे. लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट स्टेशन सबसे नजदीक हैं.

इस देश इस साल 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. राजधानी दिल्ली में इस दिन लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे और देश को संबोधित करेंगे. इस मौके पर हजारों लोग किले पर जुड़ते हैं, जिनमें कई स्कूली बच्चे, सरकारी अधिकारी और आम नागरिक भी शामिल होते हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं. खास बात यह है कि समारोह में शामिल होने वाले कुछ मेहमानों के लिए इस दिन मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी. 

सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो सेवाएं 
15 अगस्त को सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य दिनों से पहले सुबह 4 बजे से शुरू होगी. शुरुआती 2 घंटे यानी सुबह 4 से 6 बजे के बीच ट्रेनें हर 30 मिनट पर चलेंगी. जबकि उसके बाद पूरे दिन सामान्य समय-सारणी ही लागू होगी.

निमंत्रण पत्र धारकों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा 
लालकिले पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने वालों के लिए डीएमआरसी ने विशेष सुविधा दी है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध निमंत्रण पत्र रखने वाले मेहमानों को मुफ्त यात्रा के लिए कर कोड प्रदान किए जाएंगे.  इन टिकटों का खर्च रक्षा मंत्रालय वहन करेगा. इस सुविधा का लाभ लेकर मेहमान आसानी से समारोह स्थल तक पहुंच सकेंगे और वापसी भी कर सकेंगे. 

कौन से स्टेशन होंगे सुविधाजनक 
लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक है. समारोह में आने वाले लोगों को इन्हीं स्टेशनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन और आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा को सख्त किया गया है. 

यात्रियों के लिए सलाह
सीआईएसएफ और डीएमआरसी ने यात्रियों  से समय से पहले स्टेशन पहुंचने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है. इसके साथ ही समारोह के कारण आसपास के कई रूटों पर यात्रा प्रतिबंध रहेगा. इसलिए यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- भारत के इन जिलों में 15 अगस्त को नहीं दो दिन बाद मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेलवे ने आज से 24 जुलाई तक इस रूट की कई ट्रेनें रद्द की, अभी देखें पूरी लिस्ट
Train Cancelled: रेलवे ने आज से 24 जुलाई तक इस रूट की कई ट्रेनें रद्द की, अभी देखें पूरी लिस्ट
Tea Maker: अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
Investment Lesson: फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget