एक्सप्लोरर

इन दो बड़ी योजनाओं पर टॉपअप दे रही है दिल्ली सरकार, जानें किन लोगों के होंगे मजे ही मजे

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले किसानो को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत टॉपअप देने का वादा किया था. दिल्ली सरकार ने बजट पेश करते हुए इस वादे को पूरा करने की घोषणा कर दी है.

भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली के लोगों की मौज होने जा रही है. दिल्ली सरकार ने अपने बजट में केंद्र की कई योजनाओं को राजधानी में लागू करने के साथ ही दो बड़ी योजनाओं पर टॉपअप का भी ऐलान कर दिया है. दअरसल, इससे पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं किया था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इन्हें लागू किया जा रहा है. आयुष्मान योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. 

अब दिल्ली की भाजपा सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना और पीएम सूर्य घर योजना को भी दिल्ली में लागू करने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही इस योजना पर दिल्ली सरकार टॉपअप भी दे रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किसान सम्मान निधि में दिल्ली सरकार कितना टॉपअप दे रही है. दिल्ली के लोगों का इससे कितना फायदा होगा और किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा. 

किसान सम्मान निधि में मिलेगा 3000 का टॉपअप

बता दें, बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले किसानो को पीएम किसान योजना के तहत टॉपअप देने का वादा किया था. दिल्ली सरकार ने बजट पेश करते हुए इस वादे को पूरा करने की घोषणा कर दी है. यह पहली बार है जब दिल्ली के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा. इसके तहत किसानों को केंद्र सरकार से मिलने वाले 6000 रुपये के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से सालाना 3000 रुपये दिए जाएंगे. इस तरह यहां के किसानों को सालाना 9000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. यह रकम तीन बार में किसानों के खाते में भेजी जाएगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 4.85 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. इस योजना को दिल्ली सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि राज्य टॉपअप योजना नाम दिया है. 

पीएम सूर्य घर योजना पर भी मिलेगा टॉपअप

दिल्ली सरकार पीएम सूर्य घर योजना पर भी टॉपअप का ऐलान किया है. योजना के तहत दिल्ली सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना राज्य टॉपअप के नाम से नई योजना शुरू करेगी. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार दिल्ली के आवासीय उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर 78000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी. इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. योजना के तहत अगले तीन वर्षों में 2.3 लाख आवासीय छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के किसानों की होगी मौज, जानें पीएम किसान योजना के तहत कैसे मिलेंगे 9 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 बजते ही IRCTC का सर्वर धड़ाम, छठ दिवाली के लिए टिकट को तरसे लोग
8 बजते ही IRCTC का सर्वर धड़ाम, छठ दिवाली के लिए टिकट को तरसे लोग
काले और नीले सोलर पैनल में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
काले और नीले सोलर पैनल में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
राशन कार्ड वालों को फ्री में मिलेगा ट्रैक्टर? सामने आया पीएम मोदी का वीडियो
राशन कार्ड वालों को फ्री में मिलेगा ट्रैक्टर? सामने आया पीएम मोदी का वीडियो
PF खाते से पैसे निकालने हैं? जान लें कितनी बार मिल सकता है एडवांस
PF खाते से पैसे निकालने हैं? जान लें कितनी बार मिल सकता है एडवांस

वीडियोज

BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?
Ujjain Khade Hanuman Temple: खड़े हनुमानजी के सामने झुका प्रशासन | Madhya Pradesh | Breaking News
UP Election 2027 | Akhilesh Yadav: 27 में Gen-Z की ही मर्जी, यूपी में चलेगी? | Mahadangal | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget