एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: देहरादून-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, 9 दिनों के लिए बुकिंग फुल; जानिए टाइमिंग स्टॉपेज और अन्य 

Vande Bharat Express Train: देहरादून से दिल्ली और फिर देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो चुका है. ये कुल पांच जगहों पर रुककर चलेगी. 

Delhi Dehradoon Vande Bharat Express Train: उत्तराखंड़ की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आज यानी 29 मई 2023 से शुरू कर दी है. यह सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई को इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया था. इसकी आज से व्यावसायिक सर्विस शुरू हो चुकी है.

देहरादून और दिल्ली वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से फुल हो चुका है और आने वाले अगले 9 दिनों के लिए बुक की जा चुकी है. यह ट्रेन ​लोगों का काफी समय बचाएगी. यह ट्रेन 302 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. यह इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी.

कहां कहां रुकेगी दिल्ली देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 

दोनों ट्रेनें आने और जाने के दौरान कुल पांच स्टेशनों पर रुकेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी. इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल और देहरादून पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टॉपेज होगा. दिल्ली-देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिनों के लिए चलेगी. 

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग 

देहरादून से सुबह 7 बजे रवाना होगी और 11.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस बीच हरिद्वार 08:04 बजे, रुड़की 08:49 बजे, सहारनपुर 09:27 बजे, मुजफ्फरनगर 10:07 बजे और मेरठ सिटी 10:37 बजे पहुंचेगी. दिल्ली से 22457 नंबर की ये ट्रेन 17:50 बजे रवाना होगी और 22:35 बजे देहरादून पहुंचेगी. मेरठ सिटी 18:38 बजे, मुजफ्फरनगर 19:08 बजे, सहारनपुर 19:55 बजे, रुड़की 20:31 बजे और हरिद्वारा जंक्शन 21:15 बजे पहुंचेगी. 

ज्यादातर राज्यों में चल रही वंदे भारत ट्रेन 

गौरतलब है कि देश में आए दिन नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है. अभी तक ज्यादातर राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिल चुका है और अभी देश में कुल 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है. 

ये भी पढ़ें 

Stock Market Opening: बाजार में जबरदस्त उछाल, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 62800 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Life Hacks: डूबती कार और गिरती लिफ्ट, वरदान हैं ये 4 अनोखे लाइफ हैक्स, इमरजेंसी में बचेगी आपकी जान
Life Hacks: डूबती कार और गिरती लिफ्ट, वरदान हैं ये 4 अनोखे लाइफ हैक्स, इमरजेंसी में बचेगी आपकी जान
एक जैसी सैलरी फिर दो लोगों को एक जैसी लोन राशि क्यों नहीं मिलती? बैंक क्या चेक करता है?
एक जैसी सैलरी फिर दो लोगों को एक जैसी लोन राशि क्यों नहीं मिलती? बैंक क्या चेक करता है?
बीमारी के खर्चों की नो टेंशन! अनलिमिटेड हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने में टियर-3 शहर आगे, क्या हैं इसके फायदे ?
बीमारी के खर्चों की नो टेंशन! अनलिमिटेड हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने में टियर-3 शहर आगे, क्या हैं इसके फायदे ?
Finance Tips: हर महीने 5 हजार की SIP से 10 साल में मिलेगा कितना रिटर्न? समझें पूरा हिसाब- किताब
Finance Tips: हर महीने 5 हजार की SIP से 10 साल में मिलेगा कितना रिटर्न? समझें पूरा हिसाब- किताब

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget