एक्सप्लोरर

दाना तूफान से इस रूट की ट्रेनों और फ्लाइट्स पर पड़ा है असर, यात्री इन बातों का रखें खास खयाल

Cyclone Dana Affects Trains Flights: चक्रवर्ती तूफान दाना के चलते इस रूट की ट्रेनें और फ्लाइट्स की गई हैं कैंसिल. और यात्रियों को इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी.

Cyclone Dana Affects Trains Flights:  बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवर्ती तूफान दाना 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर आ रहा है. दाना तूफान के चलते ही गुरुवार की सुबह ओडिशा में खूब बारिश हुई. दाना तूफान 24 अक्टूबर की देर रात धामरा पोर्ट के करीब पहुंचेगा. तूफान के चलते काफी जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है.

भारतीय रेलवे की ओर से कई ट्रेन है कैंसिल कर दी गई है. तो वहीं तूफान की वजह से बहुत सी फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है. तूफान के चलते सरकार ने यात्रियों की सहूलियत के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है. चलिए आपको बताते हैं किस रूट की ट्रेनें और फ्लाइट्स की गई हैं कैंसिल. यात्रियों को किन बातों को रखना है खास ध्यान. 

इन रूट्स की ट्रेनें की गईं कैंसिल

चक्रवर्ती तूफान दाना की वजह से ओड़ीशा और बंगाल में काफी असर देखने को मिल रहा है. तूफान की वजह से भारतीय रेलवे ने अलग-अलग जोन की तकरीबन 552 ट्रेनें रद्द की हैं. साउथ ईस्ट रेलवे ने 150 के करीब ट्रेनें कैंसिल की हैं, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198 ट्रेनें कैंसिल की हैं, तो वहीं ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें कैंसिल की हैं और वहीं साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जहां रेलवे ने कई ट्रेन है कैंसिल की है तो वहीं कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं. 

यह भी पढ़ें: मुफ्त में धार्मिक स्थलों के दर्शन करवा रही है महाराष्ट्र सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

इन फ्लाइट्स को किया गया कैंसिल

उड़ीसा में दाना तूफान की वजह से भारत के 6 और राज्यों में असर पड़ रहा है. जिसमें पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं. तूफान के चलते 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है जिस वजह से अलग-अलग जगह पर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. जहां रेलवे ने चक्रवर्ती तूफान दाना की वजह से 500 से ज्यादा कैंसिल की हैं. तो वहीं भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक के लिए तकरीबन 16 फ्लाइट्स कैंसिल की गई है. 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर नकली पनीर से हो सकते हैं बीमार, ऐसे आसानी से कर सकते हैं पहचान

इन बातों का रखें खास खयाल

जो भी यात्री दाना चक्रवात तूफान प्रभावित क्षेत्र में हैं. वह यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और स्थानीय प्रशासन से पता करते रहें हालात कैसे हैं. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए हैं. उनका पालन जरूर करें और अगर यात्रा बहुत जरूरी नहीं है. तो उसे टाल दें. तूफान के समय पर ट्रेनें और फ्लाइट लेट होने की संभावना बहुत रहती है. इसीलिए इस बात को लेकर तैयार रहें. यात्रा के दौरान आपातकालीन चीजें अपने साथ रखें जिसमें खाना, पानी और फर्स्ट एड के समान हो. 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इस शानदार स्कीम में करें निवेश, रिटायरमेंट पर मिलेंगे एक करोड़ से ज्यादा रुपये

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget