एक्सप्लोरर

बच्चों के आधार में अभी अपडेट करा लें फ्री बायोमीट्रिक, इस तारीख के बाद लगेगा चार्ज

बच्चों के आधार का बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक फ्री है. 5 और 15 साल की उम्र में MBU कराना जरूरी है.

बच्चों के आधार को लेकर जरूरी काम है तो इसे आखिरी तारीख तक नहीं टालें. अगर बच्चे की उम्र 5 या 15 साल हो गई है, तो अभी उसका बायोमेट्रिक अपडेट करा लें. UIDAI ने 30 सितंबर तक ये अपडेट फ्री रखा है. नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर बच्चे के फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग बिना किसी चार्ज के अपडेट कराई जा सकती है.

बच्चों के लिए आधार का इस्तेमाल स्कूल एडमिशन, एग्जाम, स्कॉलरशिप और कई सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में होता है. ऐसे में आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट रहने से पहचान की जांच में परेशानी कम हो सकती है. UIDAI ने भी माता-पिता और गार्जियन से अपील की है कि वो आखिरी समय का इंतजार नहीं करें और समय रहते MBU पूरा करा लें.

5 और 15 साल की उम्र में जरूरी है अपडेट

छोटे बच्चों का आधार बनाते समय आमतौर पर उनकी फोटो और दूसरी जरूरी जानकारी ली जाती है, लेकिन 5 साल से कम उम्र में फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं किए जाते. इसकी वजह ये है कि बच्चों के बायोमेट्रिक फीचर्स उम्र के साथ बढ़ता हैं. इसलिए 5 साल की उम्र पूरी होने पर पहला बायोमेट्रिक अपडेट और 15 साल की उम्र में दूसरा अपडेट कराना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, मेगा ब्लॉक से 344 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द

देशभर के आधार सेंटर पर बच्चों का ये बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक बिना किसी चार्ज के कराया जा सकता है. इसके बाद फ्री सर्विस बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस पर आगे फैसला हो सकता है. अगर मुफ्त सर्विस जारी नहीं रहती है, तो अपडेट के लिए चार्ज देना पड़ सकता है.

अब तक 2 करोड़ बच्चों का अपडेट

UIDAI के मुताबिक, देशभर में अब तक करीब 2 करोड़ स्कूली बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट किए जा चुके हैं. इसके लिए पिछले साल सितंबर में खास मुहीम शुरू किया गया था, जो 1.56 लाख से ज्यादा स्कूलों तक पहुंच चुका है. UIDAI ने गार्जियन से अपील की है कि वो बच्चों का अपडेट समय रहते करा लें, ताकि आखिरी दिनों में ज्यादा भीड़ और देरी से बचा जा सके.

UIDAI ने 1 अक्टूबर 2025 से 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी एक साल तक बायोमेट्रिक अपडेट चार्ज माफ किया था. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा बच्चों के आधार में जरूरी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना है.

यह भी पढ़ें: क्या पिता की मौत के बाद बेटी की NOC के बिना मां बेटे को दे सकती है फ्लैट?

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Pension Hike: यूपी के बुजुर्गों और महिलाओं को हर महीने कितने रुपए मिलेंगे?
Pension Hike: यूपी के बुजुर्गों और महिलाओं को हर महीने कितने रुपए मिलेंगे?
बुलेट ट्रेन पर नया अपडेट, 48 मिनट में मुंबई से पुणे, 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी ट्रेन
बुलेट ट्रेन पर नया अपडेट, 48 मिनट में मुंबई से पुणे, 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी ट्रेन
इलेक्ट्रिक एंबुलेंस चलानी है तो सरकार कितने रुपए की सब्सिडी देगी?
इलेक्ट्रिक एंबुलेंस चलानी है तो सरकार कितने रुपए की सब्सिडी देगी?
Train Cancelled: CJP प्रोटेस्ट के बीच बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ अभी रहेंगी कैंसिल
Train Cancelled: CJP प्रोटेस्ट के बीच बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ अभी रहेंगी कैंसिल
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget